पंजाबी

"शांत हो जाओ, शांत हो....", Fine Shyt Controversy पर Guru Randhawa ने तोड़ी चुप्पी

गुरु रंधावा ने कुछ दिनों पहले ही अपना नया गाना फाइन शिट रिलीज किया था, जिसके शब्दों को लेकर काफी विवाद हो रहा है। गुरु रंधावा ने अब इस विवाद पर एक पोस्ट के जरिए अपना बयान जारी किया है।

Image

"शांत हो जाओ, शांत हो....", Fine Shyt Controversy पर Guru Randhawa ने तोड़ी चुप्पी

KEY HIGHLIGHTS
  • फाइन शिट गाने को लेकर मचा बवाल
  • गुरु रंधावा को ट्रोलर कर रहे हैं लोग
  • सिंगर ने इंस्टाग्राम के जरिए तोड़ी चुप्पी

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अक्सर अपने गानों और उन पर मचने वाले बवाल की वजह से लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। गुरु रंधावा अपना गाना रिलीज करें और उसको लेकर लोगों के बीच चर्चाएं ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अब उनके लेटेस्ट सॉन्ग फाइन शिट को ही ले लीजिए, जिसे कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया है। इस गाने के लिरिक्स को लेकर पहले दिन से ही बातें हो रही थीं और लोग गुरु को ट्रोल कर रहे थे। कई दिनों तक ट्रोल होने के बाद गुरु रंधावा ने इस मामले पर एक पोस्ट के माध्यम से चुप्पी तोड़ी है और अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। गुरु रंधावा का ये पोस्ट इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम हमेशा मेरी छोटी..." , Sanjay Dutt ने बर्थडे पर बरसाया बेटी Trishala Dutt पर प्यार

Guru Randhawa ने Fine Shyt Controversy पर दिया जवाब

गायक गुरु रंधावा यूं तो विवादों से दूर ही रहते हैं। भले ही उनके गानों को लेकर कितनी भी बातें हो, वो चुप्पी साधे रखते हैं लेकिन इस दफा उन्होंने चुप ना रहने का फैसला किया है। गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फाइन शिट विवाद पर अपनी बात रखी है और सभी आलोचकों को चुप रहने की सलाह दी है। गुरु रंधावा ने लिखा है, "मैं ये आरोप स्वीकार करता हूं कि मैंने एक ऐसा गाना बनाया है जो आपके दिमाग में लगातार बज रहा है। इसका एडिट भी मुझे काफी पसंद है। मैं किसी भी नकारात्मकता पर बात नहीं करना चाहता हूं लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगा कि दोस्तों ये सिर्फ एक गाना है, जिसमें नॉर्मल सा स्लैंग यूज किया गया है। आप लोग इश्यू बनाने की जगह शांत भी रह सकते हैं। काल्म डाउन गाइज..." Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Vicky Kaushal की Love and War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए लगी लम्बी कतार

गुरु रंधावा ने ये पोस्ट लगातार हो रही इंटरनेट ट्रोलिंग पर दिया है। असल में जब से सिंगर ने ये गाना रिलीज किया है, तब से ही लोग उन्हें निशाना साध रहे हैं और बोल रहे हैं कि मेकर्स ने बहुत ही बकवास लिरिक्स लिखे हैं। जब इंटरनेट ट्रोलिंग एक हद से ज्यादा बढ़ गई तब गुरु रंधावा ने ये जवाब दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article