बॉलीवुड

"तुम हमेशा मेरी छोटी..." , Sanjay Dutt ने बर्थडे पर बरसाया बेटी Trishala Dutt पर प्यार

बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बेटी त्रिशाला दत्त को बर्थडे की बधाई दी है। संजय दत्त ने एक प्यारा सा पोस्ट लिखकर बेटी त्रिशाला पर प्यार बरसाया है।

Image

"तुम हमेशा मेरी छोटी..." , Sanjay Dutt ने बर्थडे पर बरसाया बेटी Trishala Dutt पर प्यार

KEY HIGHLIGHTS
  • संजय दत्त ने दी बेटी को बर्थडे की बधाई
  • त्रिशाला के साथ संजय ने शेयर की पिक्स
  • संजय की सबसे बड़ी बेटी हैं त्रिशाला

बॉलीवुड के बाबा संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त आज अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। त्रिशाला बचपन से ही अपने पिता संजय दत्त से दूर रही हैं लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि दोनों के बीच दूरियां हैं। वक्त की वजह से भले ही बाप-बेटी की ये जोड़ी एक साथ बहुत कम समय के लिए रही हो लेकिन इनके बीच का बॉन्ड काफी दमदार है। इसकी गवाही संजू बाबा का ताजा पोस्ट दे रहा है, जिसमें उन्होंने बेटी त्रिशाला के लिए जन्मदिन की बधाई दी है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'बुराई जरूरी है क्या...' पत्नी सुनीता के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी

Sanjay Dutt ने दी बेटी Trishala को बर्थडे की बधाई

बॉलीवुड कलाकार संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बेटी त्रिशाला को बर्थडे की बधाई दी है। संजय दत्त ने पोस्ट में लिखा है, "इससे फर्क नहीं पड़ा है कि तुम कितनी बड़ी हो चुकी हो, तुम हमेशा मेरी वही छोटी सी बेटी रहेगी। हैप्पी बर्थडे बेटी त्रिशाला... मेरी तरफ से तुम्हें खूब सारा प्यार।" बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए संजय दत्त ने त्रिशाला के साथ दो प्यारी सी फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'ये तुम्हारा बेस्ट होने वाला है...' Kiara Advani की तारीफ में Sidharth Malhotra ने पढ़े कसीदे

Sanjay Dutt की पहली पत्नी Richa Sharma की बेटी हैं Trishala

जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें हम बता दें कि त्रिशाला दत्त, संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। ऋचा शर्मा की मृत्यु कैंसर के चलते जवानी में ही हो गई थी, जिसके बाद से ही त्रिशाला को उनके नाना-नानी ने पाला है। जिस वक्त त्रिशाला बहुत छोटी थीं, उस समय संजय के ऊपर कई सारे केस चल रहे थे। ऐसे में त्रिशाला की परवरिश विदेश में नाना-नानी के साथ ही हुई। त्रिशाला दत्त अब बड़ी हो चुकी हैं और संजय दत्त के ऊपर से भी सभी केस हट चुके हैं। सजा काटने के बाद संजय फ्रीमैन हैं और परिवार के काफी करीब हैं। वक्त की वजह से त्रिशाला के साथ वो जो वक्त नहीं बिता पाए, उसे वो अब बिता रहे हैं और त्रिशाला को बेटी का प्यार दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article