Diljit Dosanjh will be Banned by
FWICE के मुख्य बीएन तिवारी ने इंडिया टुडे को बताया कि हमने बॉर्डर 2( Border 2) के मेकर्स के साथ एक मीटिंग की थी। जिसमें हमने दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) को हटाने की बात कही थी। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ( Bhushan Kumar) ने बताया कि बॉर्डर 2( Border 2) की 80 प्रतिशत शूटिंग पुरी हो चुकी है जिसमें दिलजीत दोसांझ के सीन्स शूट किए जा चुके हैं इन्हें दोबारा से किसी और स्टार के साथ शूट करना मुश्किल है। हमने इस बात को समझा और उनका सहयोग किया। हालांकि भूषण कुमार ने वादा किया है कि वह भविष्य में टी-सीरीज के किसी भी प्रोजेक्ट में दिलजीत दोसांझ को कास्ट नहीं करेंगे।
प्रोडक्शन हाउस के नुकसान को देखते हुए हमनें दिलजीत दोसांझ पर लगे बैन को हटा दिया है। हम बाकि टीम का इससे नुकसान नहीं होने देना चाहते यह कदम इसलिए उठाया है। बॉर्डर 2 पर बात करें तो फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं।
