Charanjit Ahuja Passed Away: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा सदमा लगा है। लीजेंडरी कंपोजर चरणजीत आहूजा (Charanjit Ahuja) का मोहाली के अपने घर में निधन हो गया। 74 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए वो हमेशा के लिए चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चरणजीत कई सालों से गले के कैंसर से लड़ रहे थे और चंडीगढ़ के PGI में इलाज करवा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मोहाली के बलोंगी क्रिमेटोरियम में हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। चरणजीत आहूजा के फैंस को निधन की इस खबर से गहरा सदमा लगा है। चरणजीत आहूजा के दुनिया से जाने के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए।
चरणजीत आहूजा का हुआ निधन
फेमस म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा अब इस दुनिया में नहीं रहे। चरणजीत आहूजा के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद करता नजर आया है। चरणजीत आहूजा के निधन पर शोक जताते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा 'चारंजीत अहूजा के जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कंपोजिशन्स हमेशा पंजाबियों के दिलों में राज करेंगी।' तो वहीं सुपरस्टार सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी चरणजीत आहूजा के निधन पर दुख जताया। दिलजीत दोसांझ की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
कौन थे चरणजीत आहूजा ?
चरणजीत आहूजा पंजाबी सिनेमा के म्यूजिकल जायंट थे। उन्होंने की बानू दुनियां दा (Kee Banu Duniyan Da), गभरू पंजाब दा (Gabhroo Punjab Da), दुष्मनी जट्टां दी (Dushmani Jattan Di) और टूफान सिंह (Toofan Singh) जैसी फिल्मों के लिए आइकॉनिक सॉन्ग्स कंपोज किए। बीमारी के बाद वो मोहाली शिफ्ट हो गए, लेकिन उनका कंट्रीब्यूशन कभी फीका नहीं पड़ा। चरणजीत आहूजा के जाने के बाद आप उन्हें कैसे याद करते हैं कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
