Student Of The Year – After Dark Review: करण जौहर की चमक-दमक वाली दुनिया में इस बार खून और धोखे का खेल

शनाया कपूर की सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर – आफ्टर डार्क' में स्कूल, मर्डर मिस्ट्री और खतरनाक मुकाबले की कहानी है। जानिए कैसी है एक्टिंग, निर्देशन और कितना दमदार है इसका सस्पेंस।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Nov 13 2026, 19:34 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

student of the year after dark review shanaya kapoor returns to the screen with a campus murder mystery

कैसी है 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर – आफ्टर डार्क' ? (pic credit-instagram)

एक स्कूल, जहां हर छात्र के चेहरे पर मुस्कान है, लेकिन हर किसी के पास छिपाने के लिए कोई न कोई राज भी है। यहां मुकाबला अच्छे नंबर लाने या ट्रॉफी जीतने का नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का है। करण जौहर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज में लौटी है। जियोहॉटस्टार की सीरीज 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर – आफ्टर डार्क' (Student of the Year After Dark ) में शनाया कपूर डबल रोल में नजर आ रही हैं। कहानी में मर्डर मिस्ट्री, जलन, दोस्ती और धोखे का तड़का है, लेकिन क्या यह सीरीज दर्शकों को आखिर तक बांध पाती है? आइए जानते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Daayra OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई करीना कपूर खान की मूवी, पृथ्वीराज की एक्टिंग ने जीता दिल)

क्या है कहानी?

कहानी सेंट टेरेसा स्कूल की है, जहां की सबसे मशहूर छात्रा आयशा की मौत हो जाती है। उसका शव कैंपस के पास एक झील में मिलता है। इससे पहले आयशा इंस्टाग्राम लाइव पर स्कूल के कई राज खोल चुकी होती है। पुलिस इसे हादसा मानकर मामला बंद करना चाहती है, लेकिन उसकी बहन अदिति को यह बात मंजूर नहीं। वह अपनी बहन की मौत का सच जानने के लिए उसी स्कूल में दाखिला लेती है। जांच के दौरान अदिति को एक खतरनाक मुकाबले के बारे में पता चलता है, जिसका नाम है 'आफ्टर डार्क'। यहां जीतने वाले को अपनी कोई भी ख्वाहिश पूरी करने का मौका मिलता है। लेकिन इस खेल के पीछे कौन है और आयशा की मौत से इसका क्या रिश्ता है? यही सीरीज का बड़ा सवाल है।