Udta Teer Movie Review: गुदगुदाने में कामयाब रहे Ayushmann Khurrana-Sara Ali Khan

​Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म उड़ता तीर एक शानदार कॉमेडी मूवी है, जो दर्शकों को हंसाने के मकसद से आई है और उसमें सफल भी रहती है।

Rahul SharmaAuthored by: Rahul SharmaUpdated Oct 23 2026, 14:25 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

Comedy
Release Date

Oct 23, 2026

Duration

2 hr 20 mins

​udta teer movie review: ayushmann khurrana-sara ali khan successfully make audience laugh

Udta Teer Review

Udta Teer Movie Review: फिल्म उड़ता तीर विक्रांत (आयुष्मान खुराना) से शुरू होती है जो कश्मीर में अपने कुछ साथियों के साथ एक मिशन पर है। उसे अजहर मकसूद पर हमला करना है, जो मिशन फेल हो जाता है। अजहर मकसूद (मुकुल देव) का पीछा करते-करते विक्रांत पाकिस्तान पहुंच जाता है, जहां जाकर ये खुलासा होता है कि उसका असली नाम बिलाल है और वो पाकिस्तानी आर्मी के साथ काम करता था। नियाजी (राम कपूर) ने उसे ट्रेन किया और भारत भेजा ताकि वो वहां से सीक्रेट जानकारियां भेजे, जो पाकिस्तान की मदद करेंगी। अपने मिशन को ईजी बनाने के लिए बिलाल उर्फ विक्रांत ने यामिनी (सारा अली खान) से भारत में शादी भी कर ली थी, जो भारतीय डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करती है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tu Hai Meri Kiran Movie Review: मिस्ट्री और रोमांस के बीच उलझी सी लगती है सोनाक्षी-जहीर की फिल्म

फिल्म की कहानी इसी पाकिस्तानी जासूस बिलाल के आसपास घूमती है, जो एक कार एक्सीडेंट में अपनी याद्दाश्त खो बैठा है और खुद को सच्चा भारतीय देशभक्त मानने लगा है। कॉमेडी की चाशनी में लिपटी के कन्फ्यूजन की स्टोरी लगातार हंसाती है और सीट से हिलने नहीं देती है। भारत-पाकिस्तान राइवलरी में जब कॉमेडी का तड़का लगता है तो उड़ता तीर जैसी अच्छी मूवी बनती है, जिसमें जबरदस्त थ्रिल भी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nayii Naveli Review: नो हॉरर, जस्ट लिटिल-लिटिल कॉमेडी

फिल्म उड़ता तीर दर्शकों को हंसाने के उद्देश्य से आई थी, जो कामयाब रहती है। इसका कैजुअल और ऑर्गेनिक ह्यूमर दिल खुश कर देता है। पाकिस्तानी जासूस का याद्दाश्त खोना और फिर उसकी वजह से कॉमेडी का पैदा होना खूब हंसाता है। डायरेक्टर आकाश को इस बात का अंदाजा था कि धुरंधर सीरीज के बाद दर्शक किस तरह का स्पाई वर्ल्ड एक्सपेक्ट कर रहे हैं उन्होंने उसे कॉमेडी के तड़के के साथ बखूबी तैयार किया है। उड़ता तीर की सफलता को आप इस तरह से समझ सकते हैं कि इसने सारा अली खान को भी शानदार तरीके से पेश किया है, जो इस मूवी की सबसे कमजोर कड़ी हैं।