Welcome To The Jungle X Review: अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) आज यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक 'वेलकम टू द जंगल' को बड़े परदे देखने के लिए लोगों ने लंबा इंतजार किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इस कॉमेडी मूवी को अहमद खान ने डायरेक्ट किया हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, पारेश रावल, अरशद वारसी, जेकी श्रॉफ, राजपाल यादव, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फैन्स अब फिल्म का फर्स्ट डे का फर्स्ट शो देख चुके हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कई लोगों ने इस मूवी को जबरदस्त एंटरटेनर बताया है तो कईयों तो यह अभी से सुपरहिट लग रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle OTT Release: सिनेमाघरों के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी अक्षय कुमार की फिल्म, जानिए यहां)
दर्शकों ने 'वेलकम टू द जंगल' को दिए पॉजिटिव रिव्यू
अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' को देखने के बाद कई दर्शक थिएटर से निकले के बाद पॉजिटिव रिएक्शन दिया है। लोगों ने डायरेक्टर अहमद खान की जमकर तारीफ इसलिए की है क्योंकि उन्होंने 30 से ज्यादा एक्टर्स की कास्ट को अच्छे से संभाला है। इतना ही नहीं उन्होंने एक शानदार कॉमेडी-एंटरटेनर बनाई है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जिन लोगों को टीजर और ट्रेलर देखने के बाद डाउट था वो वेलकम टू द जंगल के साथ-साथ अक्षय कुमार के एक्ट को भी पसंद कर रहे हैं।' थिएटर से निकलने के बाद लोगों ने अक्षय कुमार स्टारर की जमकर तारीफ करते हुए इसे सुपरहिट बताया है। इसके अलावा यूजर ने अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग, एक्शन सीन, सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और गानों की तारीफ की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: 7 दिनों में शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर ने कमाए 70 करोड़, मेकर्स नहीं हुए खुश)
पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाएगी 'वेलकम टू द जंगल'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' को बनाने में निर्माताओं ने 250 से 300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दर्शकों के क्रेज और शानदार एडवांस बुकिंग को देखते हुए अक्षय कुमार स्टारर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 से 18 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहने वाली है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।
