मूवी रिव्यू

Baby John Twitter Review: वरुण धवन की फिल्म में सलमान खान ने लगाया तड़का, सीन्स देख लोग बोले- 'हिल गया सिस्टम'

Varun Dhawan Movie Baby John Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। मूवी में वरुण ने जमकर एक्शन अवतार दिखाया है। वहीं सलमान खान के कैमियो की वजह से लोग गदगद हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ट्विटर पर लोग इस मूवी के बारे में क्या कह रहे हैं।

Image

Untitled design (71)

Baby John Twitter Review: बॉलीवुड के धांसू एक्टर वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म बेबी जॉन आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जब लोगों ने इस एक्शन मूवी का ट्रेलर देखा था तभी से लोग फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने चाहते हैं। अब रिलीज होने के तुरंत बाद वरुण धवन की ये फिल्म ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक पर छा गई है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग वरुण धवन की एक्शन फिल्म बेबी जॉन के बारे में चर्चा कर रहे हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में ये बताएंगे कि वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को लोगों ने ट्विटर पर कितने नंबर दिए हैं।

सलमान खान को देख गदगद हुए लोग

स्टार एक्टर वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन ने रिलीज होते ही धूम मचा दिया है। इस मूवी में वरुण की एक्टिंग देखने लायक है। वहीं बेबी जॉन में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने कैमियो किया है। इस बात से फैंस इतने ज्यादा खुश है कि वे सोशल मीडिया पर भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान ने वरुण धवन की इस मूवी में तड़का लगा गया है। अभी से ही लोग इस मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा पार देगी। इस खबर को सुनने के बाद मेकर्स की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

इस एक्टर ने निभाया विलेन का रोल

बताते चलें कि वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' से कीर्ति सुरेश ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है। इसके अलावा मूवी में एक्ट्रेस वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी मौजूद है। बता दें कि फिल्म में जैकी श्रॉफ ने विलेन का रोल निभाया है। मालूम हो कि आखिर बार वरुण धवन ने श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में कैमिया किया था। वहीं हाल ही में उनकी वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी रिलीज हुई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article