Yodha Review: थ्रिल से भरी प्लेन हाईजैक और आतंकवाद की कहानी योद्धा, हजारों फिट ऊपर हवाई जहाज में दिखा सिद्धार्थ-दिशा का अच्छा एक्शन

​Yodha Review​: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म योद्धा एक्शन और थ्रिल से भरी हुई है। इसमें राशी खन्ना और दिशा पाटनी भी हैं। पढ़िए इस फिल्म का रिव्यू।

Shashank PandeyAuthored by: Shashank PandeyUpdated Mar 15 2024, 10:31 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

sidharth malhotra raashii khanna disha patani karan johar starrer film ​yodha movie review​ in hindi by shashank mani pandey box office collection imdb ratings

देशभक्ति और हाईजैक सिचुएशन में भी एक्शन। ऐसा एक्शन जो जमीन से हजारो फीट ऊपर होता है, इसमें थ्रिल भी है। वह भी ऐसा कि दर्शकों से भरे सिनेमाघर में दृश्य खत्म होने के बाद ताली बज उठती है। भारतीय फिल्म होने के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि अब क्या होगा? सीरियस सीन के बीच में भी बन लाइनर जो रोमांच भर दे। एक फिल्म को एंटरटेनिंग होने का दर्जा तब मिलता है जब उसमें कहानी, इमोशन, एक्टिंग, एक्शन और म्यूजिक हो। योद्धा में यह सारे एलिमेंट्स हैं।

पिता की तरह वर्दी पहनने की जिद

योद्धा की कहानी एक बच्चे की है, जो अपने पिता की ही तरह इंडियन आर्मी में जाना चाहता है। उसके पिता एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करते हैं नाम होता है योद्धा। एक मिशन में वह शहीद हो जाते हैं, इसके बाद पिता की ही तरह वर्दी पहनना अरुण का सपना हो जाता है। बड़ा होकर वह योद्धा जॉइन करता है और उसे लीड भी करता है। उसे प्रियंवदा नाम की लड़की से प्यार हो जाता है, जिसके बाद दोनों शादी भी कर लेते हैं। प्रियंवदा मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में एडिशनल सेक्रेटरी रहती है। टास्क फोर्स में अरुण ऑर्डर के बिना भी मिशन को अंजाम दे देता है। एक मिशन में वह फेल हो जाता है। जिसके बाद उसे और उसकी टीम को पूरी तरह से डिसमेंटलकर दिया जाता है। वह इसके लिए सिस्टम से लड़ाई लड़ता है, लेकिन हार जाता है। वह अपनी टास्क फोर्स को इतना सीरियसली लेता है कि पत्नी तलाक देने के लिए नोटिस भेज देती है। अरुण का जीवन उथल पुथल हो जाता है। कहानी में एक नया मोड़ आता है, जहां अरुण भारत के एक विमान को हाइजैक करता है। अब हाईजैक होता है या करवाया जाता है। इसके लिए फिल्म देखना उचित होगा।