Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयल के करियर को डूबा सकती है ऐसी बिना सिर-पैर की कहानियां

Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल की पहली सोलो लीड फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' रिलीज हो चुकी है। फैंस को फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन क्या यह उम्मीदों पर खरी उतरती है? जानिए पूरा रिव्यू।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Jul 30 2026, 15:38 IST

Bhai Tera Star Hai

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

2.0

bhai tera star hai review raghav juyal movie is below average

कैसी है राघव जुयल की मूवी ( pic credit- bhai tera star hai movie)

Bhai Tera Star Hai Review: राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' (Bhai Tera Star Hai) का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई थी। किल जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बना चुके राघव की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। लोगों को लगा था कि राघव इस बार सोलो लीड के तौर पर बड़ा धमाका करेंगे। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। किसी को राघव की एक्टिंग पसंद आई, तो कई लोग कहानी और स्क्रीनप्ले से निराश दिखे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 'भाई तेरा स्टार है' वाकई थिएटर जाकर देखने लायक फिल्म है? आइए इस रिव्यू में जानते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Exclusive: 'टीवी वाला एक्टर' कहने पर Raghav Juyal ने दिया रिएक्शन, कहा- 'जब शाहरुख खान को...')

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की शुरुआत अजय (राघव जुयाल) के एक कॉन्सर्ट परफॉर्मेंस से होती है। इसके बाद कहानी लंदन पहुंचती है, जहां एक बार में फैटी (संजय कपूर) अजय से अपने पैसे वापस मांगता है और उसे आधी रात तक का समय देता है। यहीं से अजय की मुश्किलें शुरू हो जाती हैं। वह पैसे जुटाने के लिए इधर-उधर भागता है, लेकिन हर कदम पर नई परेशानी उसका इंतजार कर रही होती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अजय की जिंदगी में उसकी बहन का एक्स-हसबैंड सिड (विवान भटेना), गर्लफ्रेंड रोशनी (निहारिका एनएम), लैला (बरखा सिंह), दोस्त जेडी और कई अन्य किरदार जुड़ते जाते हैं। हालांकि, हर कुछ मिनट में नए किरदार और नए ट्विस्ट आने की वजह से कहानी काफी उलझी हुई लगने लगती है। कई घटनाओं का आपस में कोई मजबूत संबंध नहीं बन पाता, जिससे फिल्म का प्लॉट बिखरा हुआ और कन्फ्यूजिंग महसूस होता है। कई बार दर्शकों के लिए यह समझना भी मुश्किल हो जाता है कि आखिर कहानी किस दिशा में आगे बढ़ रही है।