7 Dogs Movie Review: धांसू एक्शन के बीच कमजोर कहानी, सलमान-संजय का कैमियो भी नहीं कर पाया कमाल

7 Dogs Movie Full Review: फिल्म 7 डॉग्स इंडिया में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अगर आप भी इस वीकेंड फिल्म 7 डॉग्स को देखने के प्लान बना रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। इस रिव्यू में हम आपको फिल्म की अच्छाई के साथ-साथ कमी भी बताने वाले हैं।

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Aug 21 2026, 17:36 IST

7 Dogs

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

7 dogs movie review: powerful action but a predictable story, salman khan and sanjay dutt add star power

फिल्म 7 डॉग्स का रिव्यू

7 Dogs Movie Full Review: '7 डॉग्स' एक सऊदी अरबियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो 21 अगस्त 2026 को इंडिया में रिलीज हुई है। डायरेक्टर हैं आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह। लीड रोल में हैं अहमद एज्ज और करीम अब्देल अजीज। सलमान खान और संजय दत्त स्पेशल अपीयरेंस में हैं। फिल्म इंटरपोल ऑफिसर और एक क्रिमिनल की जोड़ी की कहानी है जो ड्रग्स गैंग को रोकने निकलते हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के प्लान कर रहे हैं, तो ये रिव्यू आपके काफी काम आने वाला है। इस रिव्यू में हम आपको फिल्म में क्या अच्छा है के साथ-साथ क्या कमी है ये भी बताने वाले हैं।

क्या है फिल्म की स्टोरी?

फिल्म 7 डॉग्स की कहानी इंटरपोल ऑफिसर खालिद अल-अज्जी (अहमद एज्ज) से शुरू होती है। वो विमान में घाली अबू दवाऊद (करीम अब्देल अजीज) को पकड़ता है और उसे 15 साल की सजा दिलवाता है। खालिद फील्ड जॉब छोड़कर डेस्क जॉब पर आ जाता है और शादी की तैयारी करने लगता है। तभी उसे नया मिशन मिलता है '7 डॉग्स' नाम के खतरनाक गैंग की ड्रग्स शिपमेंट को रोकना। घाली को जेल से निकालकर खालिद के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को मिलकर मिडल ईस्ट में ड्रग्स पहुंचने से रोकना है। कहानी में एक्शन, सस्पेंस और कुछ इमोशन हैं। सलमान खान जोहर और संजय दत्त रंजीत के रोल में आते हैं।