The Freelancer The Conclusion Review: नीरज पाण्डेय की द फ्रीलांसर कनक्लूजन में कश्मीरा परदेशी ने दिखाया कमाल, थ्रिल पैदा करती है सीरीज

मोहित रैना स्टारर सीरीज द फ्रीलांसर का कनक्लूजन पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें आलिाय को सीरीया से निकालने की कहानी है। पढ़िए यह रिव्यू।

Shashank PandeyAuthored by: Shashank PandeyUpdated Dec 15 2023, 11:49 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

mohit raina kashmira pardeshi anupam kher starrer series ​the freelancer the conclusion​ review by shashank mani pandey in hindi ott web show

आजकल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को अपनी हर सीरीज को दो पार्ट निकालने का चस्का लग गया है। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हॉटस्टार का नाम है। द नाइट मैनेजर की सफलता के बाद प्लेटफॉर्म यही स्टैटजी अपना रहा है। अब हाल ही में उन्होंने नीरज पाण्डेय के क्रिएशन में बनी सीरीज द फ्रीलांसर का कनक्लूजन पार्ट रिलीज किया है। इसमें कहानी आलिया को बचाने की है।

कहानी आगे की...

आलिया सीरीया में फंसी हुई है, अविनाश उसे बचाने की जुगत में लगा हुआ है। आलिया अविनाश के दोस्त इनायत की बेटी है, जिसे धोखे से सीरिया ले जाया गया है। यहां उसे बताया जा रहा है कि उसका इस धरती में आना एक मकसद है। ब्रेन वॉश का काम किया जा रहा है, लेकिन आलिया मजबूत इरादों की है। वह किसी भी धर्म के ठेकेदारों के जाल में नहीं फंसना चाहती है। किसी प्रकार से वह अपनी मां के संपर्क में आती है और फिर अविनाश तक पहुंचती है। आलिया को अविनाश समझाता है और अपना प्लान बनाता है। वह अपनी टीम को बुलाता है, जो आलिया को बचाने में उसकी मदद भी करते हैं। इधर मुंबई में बैठे डॉक्टर खान भी अविनाश को प्लान बताते रहते हैं। अविनाश इस मिशन के लिए अमेरिकी एजेंसी CIA की भी मदद लेता है, पहले उसे हां कह दिया जाता है। बाद में समय आता है कि अमेरिकी एजेंसी हांथ खड़े कर लेती है। अब अविनाश अकेला है और उसने इनायत की बीबी को वादा कर दिया है कि वह आलिया को वापस सुरक्षित लेकर आएगा। उसके पास प्लान तो हैं, लेकिन धीरे-धीरे सब फ्लॉप हो रहे हैं। अब अविनाश सीरीया से आलिया को कैसे निकालेगा? यह थ्रिल आपको सीरीज देख ही लेना होगा।