टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी के लिए Arishfa Khan-Scout OP में हुई हाथापाई, यूट्यूबर की हरकत देख खिसका जनता का दिमाग

Bigg Boss 20 Arishfa Khan Scout OP Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टेंसी टास्क के बीच अरिश्फा खान और स्काउट ओपी में जमकर झगड़ा हुआ।

Image

Bigg Boss 20: अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच मचा बवाल

Bigg Boss 20 Arishfa Khan Scout OP Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' हर दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। रोजाना शो में दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिससे शो के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ता ही जा रहा है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउट ओपी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। वहीं दूसरी ओर आज शो में कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए एक टास्क होने वाला है। लेकिन टास्क के दौरान ही अरिश्फा खान और स्काउट ओपी में जमकर बवाल हुआ। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज और अमन गांधी पर भड़कीं Amrapali Dubey, घर में गर्म हुआ माहौल

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के सामने टास्क का ऐलान करते हैं। वो कहते हैं कि आज कैप्टेंसी की दावेदारी का टास्क होगा, जिसमें महिला सदस्य रंग फेंकेंगी और पुरुष सदस्य रंगे जाएंगे। टास्क में अरिश्फा खान, यंग डीएसए को अपना लक्ष्य बनाती हैं और उनपर रंग फेंकती हैं। लेकिन स्काउट ओपी उनके बीच बचाव में उतर जाते हैं। स्काउट ओपी के बार-बार बीच में आने पर अरिश्फा खान का गुस्सा भड़क जाता है और वो जोर से रंग फेंकने की कोशिश करती हैं। लेकिन वो हाथ स्काउट ओपी पर जाकर लगता है और रंग सीधा उनकी आंखों पर पड़ता है। स्काउट ओपी कहते हैं, "बच्चों को नियम ही नहीं पता है, क्या खिला रहे हो यार?" इससे अरिश्फा खान और आक्रामक तरीके से रंग डालने लगती हैं। स्काउट अरिश्फा को रोककर साइड कर देते हैं। उन्हें देख उदिति सिंह फटकारती हैं कि तुम उसे छुओ मत। स्काउट ओपी और उदिति सिंह के बीच भी बहस बढ़ जाती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 8 Highlights: आम्रपाली ने अमन गांधी को दी राज खोलने की धमकी, उदिति ने आसिफ पर लगाया गंदा आरोप

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो में नजर आया कि स्काउट ओपी ने कैमरे में देखकर टास्क को लेकर शिकायत की। वह कहते हैं, "बाहर आप लोगों को पता है कि क्या हुआ है, मैं चाहूंगा कि आप लोग उस हिसाब से फैसला लीजिए। इस प्वॉइंट से मुझे आप लोगों की मदद और समर्थन चाहिए।"

      स्काउट ओपी को दर्शकों ने लिया आड़े हाथों

      'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में स्काउट ओपी को देख दर्शकों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "ये कितना रोता है भाई। स्काउट प्लीज चिल रहो। ये गेम तुम्हारे लिए नहीं है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अरिश्फा बहुत अच्छा खेल रही है। 'बच्चों को नियम नहीं मालूम' बोलकर खुद हाथ लगा रहा है। शील्ड से प्रोटेक्ट करो ना।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इस लूजर को देखो अरिश्फा को डरा रहा है और उसे पकड़ रहा है, जो कि नियम के बिल्कुल खिलाफ है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article