बॉलीवुड

नहीं टलेगी King की रिलीज डेट, Shah Rukh Khan ने लगाई मुहर

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं कि इसकी रिलीज डेट बदल सकती है। हालांकि किंग खान ने #AskSRK सेशन में इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

Image

नहीं टलेगी King की रिलीज डेट, Shah Rukh Khan ने लगाई मुहर

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग की रिलीज डेट को लेकर बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं और माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज नहीं हो पाएगी। इन अफवाहों से शाहरुख खान के फैंस काफी निराश हैं क्योंकि लम्बे वक्त से फैंस ने उन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देखा है। अगर आप भी शाहरुख खान के ऐसे ही फैंस में से एक हैं तो बता दें कि किंग खान की अपकमिंग मूवी किंग की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। किंग अपने तय समय पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी और सबका मनोरंजन करेगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Maatrubhumi को CBFC से नहीं मिली राहत, अटक गई Salman Khan की वॉर ड्रामा

Shah Rukh Khan ने कन्फर्म की King की रिलीज डेट

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया साइट एक्स पर #AskSRK सेशन के लिए आए थे, जिसके दौरान उन्होंने फिल्म किंग की रिलीज डेट पर चुप्पी तोड़ी। शाहरुख खान ने किंग की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए कहा, "किंग की शूटिंग के दौरान मुझे चोट लग गई थी लेकिन अब सारी चोटें ठीक हो चुकी हैं। हम फिल्म कम्पलीट करने वाले हैं और मूवी अपने तय समय पर ही रिलीज होगी।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Exclusive: 'पति-पत्नी और पंगा 2' के लिए कंफर्म हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya, सालों बाद होगी TV पर वापसी

Dhurandhar पर भी Shah Rukh Khan ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से उनके फैंस ने धुरंधर को लेकर भी सवाल किया जो बॉलीवुड की सबसे सफल मूवी सीरीज में से एक है। शाहरुख खान ने फैंस का जवाब देते हुए बताया कि उन्हें धुरंधर सीरीज काफी पसंद आई है और उन्होंने इसके बारे में मेकर्स को भी बताया है। शाहरुख खान ने धुरंधर सीरीज के मेकर्स को बम्पर सफलता के लिए बधाई भी दी है।

बता दें धुरंधर स्टार रणवीर सिंह, शाहरुख खान की डॉन सीरीज की तीसरी कड़ी करने वाले थे लेकिन कुछ कारणों के चलते डॉन 3 बंद हो गई है। रणवीर सिंह और डॉन 3 मेकर्स के बीच इस वक्त तगड़ा विवाद चल रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये सुलझने वाला नहीं हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article