बॉलीवुड

'हर बार ऐसे कपड़े...' गणपति सेलिब्रेशन में डीप नेक ब्लाउज पहनना Disha Patani को पड़ा भारी

Disha Patani Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब गणपति पूजा में उनके आउटफिट पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दिशा पाटनी हुई ट्रोल (pic credit-instagram/zoom)

Disha Patani Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में दिशा पाटनी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर मुंबई में मुकेश अंबानी के घर हुई गणपति पूजा में पहुंचीं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा पाटनी के इस क्लिप को देखकर लोग भड़क गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा...' Govinda की तारीफ में Diljit Dosanjh ने कह दी बड़ी बात)

दिशा पाटनी हुई ट्रोल

सामने आए इस वीडियो में दिशा पाटनी लाल रंग के ट्रेडिशनल घाघरा और मैचिंग ब्लाउज में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक लाल दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था। हालांकि, उनके डीप नेक ब्लाउज को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने दिशा के कपड़ों की तुलना हाल ही में वायरल हुए कृति सेनन के राखी वाले विज्ञापन से कर दी। इस विज्ञापन में भी कृति के डीप नेक ब्लाउज को लेकर काफी विवाद हुआ था और बाद में इसे टीवी और सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। दिशा के वीडियो सामने आने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया, “हर बार एक जैसे कपड़े! धार्मिक कार्यक्रम के लिए ये सही नहीं है।”एक और यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों को इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में बुलाना ही नहीं चाहिए। कुछ लोगों ने दिशा को लेकर काफी कड़े कमेंट भी किए हालांकि अब तक दिशा ने मामले पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

बताते चलें कि अंबानी परिवार की गणपति पूजा में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। सलमान खान, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, काजोल, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत कई सेलेब्स ने इस खास मौके पर शिरकत की।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article