Kannappa Movie Review: अक्षय कुमार ने शिव बनकर चलाया जादू, क्लाइमैक्स सुन फीकी लगेगी बॉलीवुड के फिल्मों की कहानी

​Kannappa Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा को फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर काजोल की फिल्म मां से हो रही है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एक बार ये रिव्यू पढ़ लीजिए।

Poonam ShuklaAuthored by: Poonam ShuklaUpdated Jun 27 2025, 17:51 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

​kannappa movie review: akshay kumar casts a spell by becoming shiva the story of bollywood movies will seem dull after hearing the climax

Kannappa Movie Review

Kannappa Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा आज रिलीज यानी 27 जून को रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर काजोल की फिल्म मां से टक्कर हो रही है। इस फिल्म की कहानी आदिवासी लड़के थिनाडू पर आधारित है, जो एक नास्तिक के रूप में बड़ा होता है। वह अपने गांव की एक लड़की (प्रीति मुखुंधन) से प्यार करता है और उससे शादी कर लेता है। थिन्नाडू एक नास्तिक से भगवान शिव का समर्पित भक्त बन जाता है। इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी ज्यादा तगड़ी है। इस फिल्म विष्णु मांचू, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल हैं।

क्लाइमेक्स में वीएफएक्स काफी अच्छा है और कहानी को अच्छी तरह से पूरा करता है। क्लाइमेक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला, भावनाओं से भरपूर और बहुत असरदार है। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें एक योद्धा अपने लोगों और कबीले के लिए लड़ता है, लेकिन भगवान में विश्वास नहीं करता। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है। इस फिल्म को शिव भक्त को जरूर देखनी चाहिए। फिल्म तीन घंटे की है लंबी है। इस फिल्म को देखते समय आपको कमाल का एक्सपीरिंयस होगा।