Nayii Naveli Review: नो हॉरर, जस्ट लिटिल-लिटिल कॉमेडी

​Nayii Naveli Review: यामी गौतम स्टारर नई नवेली एक कन्फ्यूज्ड हॉरर कॉमेडी है, जिसका कॉन्सेप्ट पेपर पर कमाल का होगा लेकिन पर्दे पर आते-आते इसमें ना तो हॉरर ही ठीक से बचा है और ना ही कॉमेडी रह गई है।

Rahul SharmaAuthored by: Rahul SharmaUpdated Oct 16 2026, 13:00 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

1.5

Horror
Release Date

Oct 16, 2026

Duration

2 hr 30 mins

​nayii naveli review: yami gautam brings colourless horror comedy

Nayii Naveli Review: नो हॉरर, लिटिल-लिटिल कॉमेडी

Nayii Naveli Review: भारत में इस वक्त पौराणिक और लोक कथाओं से प्रेरित फिल्में बड़े पर्दे पर परोसने का मौसम चल रहा है। साउथ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक हर फिल्मकार इस बहती गंगा में हाथ धुलने की कोशिश कर रहा है। निर्माता आनंद एल. राय ने भी डायरेक्टर बालाजी मोहन के साथ मिलकर नई नवेली के रूप में ऐसी ही कहानी परोसी है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या यामी गौतम स्टारर नई-नवेली आनंद एल राय और बालाजी मोहन की कोशिश सफल कर पायी है?

फिल्म नई नवेली की कहानी भगवान राम और रावण की महागाथा रामायण से प्रेरित है और त्रेताकाल से ही शुरु होती है, जब भगवान राम ने रावण का वध करने के बाद एक शक्तिशाली पत्थर विभीषण-मंदोदरी को सौंपा था। ये पत्थर पापी शक्तियों को खुद में समाहित किए हुए है, जो त्रेतायुग से चलता हुआ द्वापरयुग और फिर कलयुग तक पहुंच गया है। सालों-साल दुनिया से छुपा ये पापी शक्तिशाली पत्थर अचानक से कलयुग में आकर अपना रंग दिखाता है और किसी से ना पराजित होने वाला रावण पैदा कर देता है। अगर इस रावण के हाथ ये शक्तिशाली पत्थर लग जाएगा तो फिर से दुनिया में रावण युग आ जाएगा लेकिन हम सबको पता है कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों ना हो, जीत हमेशा अच्छाई यानि कि भगवान राम की ही होती है। नई नवेली भी बुराई पर अच्छाई की यही जंग पर्दे पर पेश करती है, जिसमें त्रेतायुग के शक्तिशाली पत्थर की चमत्कारी कहानी से लेकर मेरठ की शादियों में होने वाली लड़ाइयों की लोककथा और राम-रावण वंश की काल्पनिक दास्तां तक सबकुछ है। TimesNow NavBharat पर ये भी पढ़ें: Prahaar Movie Review: कसाब को बैठाकर बिरयानी क्यों खिलाई? उज्जवल निकम ने दिया जवाब