Who Is Fazilpuria: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री जिस तरह से दिन दोगुनी रात चोगुनी तरक्की कर रही है उसका सारा श्रेय उन कलाकारों को जाता है जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर इस इंडस्ट्री को ऊंचा उठाने का फैसला किया। एक समय था जब हम हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के नाम पर केवल रागिनी ही सुनते थे। स्टेज पर खड़े होकर लोगों के सामने जोर-जोर से कूदकर गाने वाली ये रागिनी जब से गई तो हरियाणवी फोक म्यूजिक ने अपनी जगह बना ली। धीरे-धीरे म्यूजिक इंडस्ट्री का विस्तार हुआ और आज हाल ये है कि हरियाणवी बोली में बनाए हुए गाने पूरा देश सुनता है। आज हम हरियाणा के एक ऐसे सिंगर के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर के पहले ही गाने से धूम मचा दी थी। इस कलाकार ने अपनी आवाज के दम पर सबको फैन बना दिया। ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि आपका अपना फाजिलपुरिया( Fazilpuria) है। फाजिलपुरिया जिसका असली नाम राहुल यादव है। आज उनके बारे में बात करेंगे।
चर्चा में हैं फाजिलपुरिया
सिंगर से जुड़ी हालिया न्यूज के बारे में बात करें तो वह चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल सोमवार, 14 जुलाई को सिंगर की गाड़ी पर गोलियों की बरसात हो गई। जब वह गुड़गांव में अपनी थार से जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। इस हमलें में फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए। हालांकि अभी तक उन हमलावरों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Pic Source: Instagram
बचपन से ही आर्टिस्ट थे राहुल यादव
राहुल यादव यानि फाजिलपुरिया ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह पहले डांसर बनना चाहते थे। उन्होंने एक डांस कंपीटीशन में भाग लिया था जिसमें वह सेलेक्ट हो गया थे। हालांकि सिंगर के परिवार वालों ने उन्हें इस फील्ड में ज्यादा सपोर्ट नहीं किया इसलिए वह डांस में अपना करियर नहीं बना पाए। जैसे-जैसे वह बड़े हुए उन्होंने सिंगिंग में अपना हाथ आजमाया। वह हरियाणवी बोली में कुछ खास करना चाहते थे।तब उन्होंने जुगाड़ लगाकर रैपर बादशाह से मुलाकात की और अपना गाना गाने का प्रस्ताव रखा।

Fazilpuria
पहले गाने ने ही मचा दिया हल्ला
फाजिलपुरिया का पहला ही गाना बवाल काट गया था। उन्होंने बादशाह के साथ 11 साल पहले "चुल" गाया था जिसने ऐसा कमाल किया कि हर कोई फाजिलपुरिया का दीवाना हो गया। इस गाने को यूट्यूब पर तो पसंद किया ही गया साथ ही इसने बॉलीवुड में भी अपना जादू चला दिया। गाने को फिल्म "कपूर एंड सन्स" में लिया गया और यहाँ पर ही ये गाना लोगों की जुबां पर छा गया।
फाजिलपुरिया के हिट गाने
अपने इंटरव्यू में सिंगर ने कहा था कि मैं साल में दो या तीन गाने निकालता हूँ, और ऐसे गाने करता हूँ जो पहले कभी किसी ने नहीं किये हो। मेरा कंपीटिशन मैं खुद हूँ इसलिए हर बार बेहतर करने की कोशिश रहती है। उनके हिट गानों पर नजर डाले तो इस लिस्ट में शामिल हैं लल्ला लल्ला लोरी, 2 मैनी गर्ल्स, खर्च करोड़, हरियाणा रोडवेज आदि हैं।
स्नेक वेनम केस में फंसे थे फाजिलपुरिया
फाजिलपुरिया का नाम बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और उनके दोस्त एल्विश यादव( Elvish Yadav) के स्नेक वेनम केस में सामने आया था। जब नोएडा पुलिस ने एल्विश को हिरासत में लिया था तब फाजिलपुरिया से भी पूछताछ की गई थी। हालांकि बाद में स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के बाद वह इस विवाद से बाहर हो गए थे।

Fazilpuria and Elvish Yadav Controversy
तो ये थी हरियाणवी सिंगर की लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। वह आज अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं और अपनी धाकड़ आवाज से कमाल कर देते हैं।
