हरियाणवी

Sapna Choudhary के नए गाने "दादा पोता" ने मारी बाजी, मिलियन व्यूज होने की खुशी में उछली एक्ट्रेस

Dada Pota Song : हाल ही में रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना दादा पोता इन दिनों धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने की वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ एक खुशी साझा की है।

Image

Dada-Pota song get One million

Dada Pota Song : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) अपने लेटेस्ट गानों से हर जगह छाई रहती है। एक्ट्रेस का कोई भी गाना अपलोड होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल जाता है। उनके लेटेस्ट गानों की दुनिया दीवानी है। हाल ही में रिलीज हुआ सपना चौधरी का गाना दादा पोता इन दिनों धूम मचा रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने की वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ एक खुशी साझा की है।

सपना चौधरी ने अपने नए गाने दादा-पोता के वायरल होने पर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इस गाने यूट्यूब पर एक मिलियन से भी ज्यादा व्यू मिले हैं जिसकी खुशी एक्ट्रेस उछलते हुए जाहिर कर रही है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और गाने के एक मिलियन होने की सभी को बधाई दी है साथ ही अपने फैंस से गाने को सुनने की अपील भी की है।

दादा पोता गाना

सपना चौधरी और अमन जाजी( Aaman Jaji) का गाना दादा पोता दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ था। गाना आते ही फैंस की जुबान पर छा गया था। गाने के बोल हैं दादा और पोता दोनों बदमाश सै री मां, इस गाने में सपना अपनी मां से अपनी पति की बदमाशी की शिकायत कर रही है। गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने को आवाज राज मवार और अंजलि 99 ने गया है। गाने के आखिर में जबरदस्त क्लाइमैक्स दिया गया है। आप भी देखें सपना चौधरी का ये नया गाना।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article