एंटरटेनमेंट

प्रणाली राठौड़ के बाद Harshad Chopda के साथ रोमांस करेगी ये एक्ट्रेस, नए टीवी शो से TRP में आग लगाएंगे एक्टर

Harshad Chopda New Serial Actress: टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा जल्द ही टीआरपी में धमाका करने वाले हैं। हर्षद चोपड़ा के नए शो का ऐलान हो गया है और अब मेकर्स को इस शो के लिए एक्ट्रेस भी मिल गई है।

Image

harshad Chopda-Munira Kudrati (Photo credit- instagram)

Harshad Chopda New Serial Actress: टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। हर्षद चोपड़ा आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 4 में नजर आए थे लेकिन फैंस उन्हें सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए ही याद करते हैं। बीते दिनों अपडेट आया था कि हर्षद चोपड़ा अपने अपकमिंग सीरियल में लग गए हैं। सीरियल मुक्केबाज (Mukkebaaz) के लिए मेकर्स संग उनकी बातचीत चल रही है। अब इसी पर बड़ा अपडेट आया है। इस सीरियल के लिए हर्षद चोपड़ा के अपोजिट लीड एक्ट्रेस फाइनल हो गई है। (ये भी पढ़ें: 'कोई काम नहीं दे रहा', Kapil Sharma शो के कारण बर्बाद हुआ Archana Puran Singh का करियर, फिल्मों के लिए तरसीं)

हर्षद चोपड़ा संग नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

कलर्स टीवी के अपकमिंग सीरियल मुक्केबाज (Mukkebaaz) के लिए हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और फहमान खान के बीच कांटे की टक्कर देखने के लिए मिली, लेकिन मेकर्स ने इस शो के लिए हर्षद चोपड़ा को कास्ट कर लिया है। अब इस शो पर आगे काम करते हुए मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस की तलाश भी पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षद चोपड़ा इस शो में मुनिरा कुदरती के साथ नजर आएंगे, जो महज 25 साल की हैं और वह कुंडली भाग्य का हिस्सा रह चुकी हैं। मुरिका कुदरती पॉपुलर यूट्यूबर भी हैं, जो एक्टिंग में अपना नाम करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। अब तक हर्षद और मुनिरा के नाम पर मेकर्स की तरफ से मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस दोनों की जोड़ी के लिए एक्साइटेड हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: अरमान-अभिरा को घर से बाहर निकालेगी विद्या? वकालत छोड़ लड़ेंगे दंगल)
harshad Chopda

harshad Chopda (Instagram- photo credit)

फैंस का मिला-जुला रिएक्शन

हर्षद चोपड़ा और मुनिरा कुदरती की जोड़ी पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं और लोगों ने अपनी मिली जुली राय दी है। कई फैंस का मानना है कि हर्षद के साथ जेनिफर की जोड़ी बेस्ट है। कुछ लोग एक्टर के साथ सिर्फ प्रणाली राठौड़ को देखना चाहते हैं। हालांकि, कुछ लोग टीवी की नई जोड़ी का इंतजार कर रहे हैं।

टीआरपी में सीधा अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से मिलेगी टक्कर

इन दिनों टीआरपी में क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का जलवा देखने के लिए मिल रहा है और अनुपमा भी लगातार आगे बढ़ रहा है, लेकिन हर्षद चोपड़ा की टीआरपी में सीधा इसी शो से टक्कर मिलेगी। अगर इस शो ने अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को मात दे दी, तो टीआरपी में सिर्फ सीरियल मुक्केबाज का ही नाम गूंजेगा।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article