टीवी मसाला

'कोई काम नहीं दे रहा', Kapil Sharma शो के कारण बर्बाद हुआ Archana Puran Singh का करियर, फिल्मों के लिए तरसीं

Archana Puran Singh On Not Getting Work: द कपिल शर्मा शो को जज बनीं अर्चना पूरन सिंह ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। अर्चना ने बताया है कि इस शो की वजह से अब उन्हें फिल्में नहीं मिल रही है।

Image

archana puran singh (Photo Credit- instagram)

Archana Puran Singh On Not Getting Work: द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह कुर्सी पर बैठने वाली अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) सालों से फिल्मों दुनिया में काम कर रही हैं। अर्चना को इंडस्ट्री में 44 साल हो गए हैं, लेकिन आज के समय में वह फिल्मों के लिए तरस रही हैं। ये बात खुद अर्चना ने खुलासा किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया है कि द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) को करने के बाद वह अफसोस में हैं। इस शो की वजह से उन्होंने कई फिल्मों को ठुकराया है। अर्चना ने ये सब क्यों किया? आइए आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: अरमान-अभिरा को घर से बाहर निकालेगी विद्या? वकालत छोड़ लड़ेंगे दंगल)

कपिल शर्मा शो के लिए ठुकराई फिल्में

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इन दिनों नेटफ्ल‍िक्‍स पर फिल्‍म 'टोस्‍टर' में नजर आ रहीं हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कई इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। इसी सिलसिले में अर्चना ने 'न्‍यूज18' से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने अब डायरेक्टर सीरियसली नहीं ले रहे हैं। अर्चना ने कहा, 'इन बीते सालों में मैं फ‍िल्मों में काम नहीं कर पाई। एक बार मुझे एक कॉल आया था और वे लोग एक शूट के लिए 25 दिनों के लिए मुझे स्कॉटलैंड ले जाना चाहते थे। लेकिन मेरे लिए कपिल के शो की शूटिंग छोड़कर कहीं और फ‍िल्म की शूटिंग करना मुमकिन नहीं था। पहले, जब यह शो टीवी पर आता था, तो हम साल में 100 एपिसोड शूट करते थे। इसी वजह है कि मेरे पास कुछ और करने का समय ही नहीं होता था।' (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी को झूठा साबित करेगा करण, दूसरी औरत के लिए मां तुलसी की खाएगा झूठी कसम)
the kapil sharma show-archana puran singh

the kapil sharma show-archana puran singh (photo credit- instagram)

फिल्मों के लिए तरसीं अर्चना पूरन सिंह

इसके आगे अर्चना पूरन सिंह ने खुलासा किया कि कपिल के शो की वजह से मुझे कई फ‍िल्मों को मना करना पड़ा था। मैंने उन्हें इतनी बार सबको मना किया है कि अब लोगों ने मुझे एक्टिंग के लिए अप्रोच करना ही बंद कर दिया है। मैं कितना भी कोशिश कर लूं, लेकिन फिल्ममेकर्स को ये यकीन नहीं दिला पा रही हूं। कोई भी मुझे रोल ऑफर नहीं कर रहा है। उन्हें इस बात का पूरा यकीन नहीं है कि मैं एक एक्टर हूं। उन्हें अब भी लगता है कि मैं कोई ऐसी इंसान हूं जो बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती है।' एक्‍ट्रेस यह भी कहती हैं कि अब जब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्ल‍िक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, तो उन्‍हें उम्मीद है कि उनके करियर को एक नई जिंदगी मिलेगी।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article