Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: अरमान-अभिरा को घर से बाहर निकालेगी विद्या? वकालत छोड़ लड़ेंगे दंगल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान की जिंदगी एक बार फिर बदलने वाली है। दोनों वकालत के बाद दंगल के मैदान में उतरने वाले हैं। सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

Authored by: कविताUpdated Apr 21 2026, 12:03 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान, बदलेगी अभिरा-अरमान की जिंदगीImage Credit : Instagram01 / 07

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा तूफान, बदलेगी अभिरा-अरमान की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai BTS Photos: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने में लगे हुए हैं और इसी वजह से एक बार फिर अरमान और अभिरा करीब आ रहे हैं। मायरा जेल में है और ये बात तो सच है कि अभिरा मायरा को किसी भी तरह जेल से बाहर निकलवा लेगी। इसके बाद कहानी में नया ट्रैक शुरू होगा। सेट से नए ट्रैक के कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अभिरा और अरमान दंगल में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। अब हर कोई सवाल कर रहा है कि क्या विद्या ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया है या कोई और विलेन आ गया है।

दंगल के मैदान में पहुंच जाएंगे अरमान अभिराImage Credit : Instagram02 / 07

दंगल के मैदान में पहुंच जाएंगे अरमान अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अभिरा और अरमान दोनों ही दंगल के मैदान में हैं और उनेक हाथ में दंगल का मशहूर शस्त्र लिया हुआ है। इस तस्वीर में दोनों ही एक दूसरे को अपना टशन दिखा रहे हैं और अरमान मिट्टी में सना हुआ है।

क्या वकालत छोड़ देंगे अरमान अभिराImage Credit : Instagram03 / 07

क्या वकालत छोड़ देंगे अरमान अभिरा

अरमान और अभिरा की इन तस्वीरों ने फैंस को मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिरा सालों पहले वकालत छोड़ चुकी है लेकिन मायरा के लिए वह इस दुनिया में वापिस आई है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अभिरा और अरमान नई जर्नी शुरू करते हुए वकालत छोड़ देंगे और एक नए सफर पर निकल जाएंगे।

अभिरा ने दिखाया टशनImage Credit : Instagram04 / 07

अभिरा ने दिखाया टशन

इस तस्वीर में अभिरा गुस्से में लाल दिख रही है और उसके हाथ में गथा है, जो उसने काफी तकनीक के साथ पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर से साफ है कि अभिरा की जिंदगी में एक नया दुश्मन आ गया है और उसकी का सामना करने के लिए वह दंगल के मैदान में उतरी है।

क्या नया ट्रैक लाएगा अरमान अभिरा को करीबImage Credit : Instagram05 / 07

क्या नया ट्रैक लाएगा अरमान अभिरा को करीब

अरमान और अभिरा अगल है, लेकिन अब अरमान अभिरा के साथ ही रहना चाहता है। जब से उसे मेहर की सच्चाई पता चली है तब से ही वह अभिरा से माफी मांग रहा है। ऐसे में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान आने वाले दिनों में एक हो सकते हैं। दोनों के साथ आने से शो की टीआरपी भी बढ़ सकती है।

विद्या के खिलाफ जाएगा अरमान Image Credit : Instagram06 / 07

विद्या के खिलाफ जाएगा अरमान

विद्या नहीं चाहती है कि अभिरा का साथ अरमान को मिले और इसी वजह से वह कई तरह की चाल चल चुकी है। इन फोटोज के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि अरमान विद्या के खिलाफ जाकर अभिरा का साथ पा सकता है। हालांकि, फैंस के बीच ये फोटोज काफी वायरल हो रही है। हर कोई इन फोटोज पर अपना प्यार लुटा रहा है।

मायरा को कोर्ट से बाहर लाएगी अभिराImage Credit : Instagram07 / 07

मायरा को कोर्ट से बाहर लाएगी अभिरा

अभिरा मायरा को कोर्ट से बाहर लेकर आएगी। अभिरा के हाथ वो वीडियो लग जाएगा, जिसमें साफ नजर आएगा कि मायरा बेगुनाह है और मेहर फिसलकर नीचे गिरी थी। उसे मायरा ने सीढ़ियों से धक्का नहीं दिया है। इस वीडियो के दम पर मायरा जेल से बाहर आ जाएगी। मायरा के घर आने के बाद ही दंगल वाला ट्रैक शुरू होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!