एंटरटेनमेंट

Angry Rantman Death: मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा उर्फ 'एंग्री रैंटमैन' की 27 साल की उम्र में मौत, भारी सदमे में फैंस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 17, 2024, 11:16 PM IST

Youtuber Abhradeep Saha aka Angry Rantman Death: एंग्री रैंटमैन (Angry Rantman) के नाम से मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है, यूट्यूबर के परिजनों की ओर से ये जानकारी सामने आई है, एंग्री रैंटमैन के फैंस भारी सदमे में हैं।

Image

नहीं रहे मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा उर्फ 'एंग्री रैंटमैन' (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS


  1. मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा का 27 साल की उम्र में निधन
  2. मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा Angry Rantman के नाम से प्रसिद्ध थे
  3. Youtuber अभ्रदीप साहा के निधन के कारण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं

Youtuber Abhradeep Saha aka Angry Rantman Death: मशहूर यूट्यूबर अभ्रदीप साहा उर्फ एंग्री रेंटमैन (Angry Rantman) के निधन की खबर सामने आई है जिसे जानकर उनके फैंस को विश्वास ही नहीं हुआ, सोशल मीडिया पर उनकी भारी फैन फॉलोइंग है, अभ्रदीप साहा की उम्र अभी महज 27 साल थी बताया जा रहा है कि पिछले महीने एक महत्वपूर्ण सर्जरी के बाद से वह अस्पताल में भर्ती थे।

Angry Rantman के निधन की खबर सामने आते ही सनसनी मच गई और उनके चाहने वाले (Angry Rantman Fans) इस खबर की पुष्टि में लग गए क्योंकि उन्हें लग ही नहीं रहा था कि ऐसा भी हो सकता है, वो अभी केवल 27 साल के थे।

यूट्यूबर अभ्रदीप साहा के इंस्टाग्राम पर उनके परिवार की तरफ से पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- गहरे दुःख के साथ हम बता रहे है कि अभ्रदीप साहा उर्फ एंग्री रैंटमैन का निधन हो चुका है। अभ्रदीप ने अपनी ईमानदारी, हास्य और अटूट भावना से लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उन्हें जानने वाले सभी लोगों को उनकी बहुत याद आएगी।

अभ्रदीप साहा के निधन की वजह!

यूट्यूबर अभ्रदीप साहा की मौत पर लोग संवेदनाएं जाहिर कर रहे हैं, अभ्रदीप के निधन की वजह मल्टीऑरगन फेल्योर बताई गई है बताते हैं कि पिछले महीने उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी बड़ी सर्जरी हुई थी पर अब उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था, अब उनके निधन की दुखद खबर सामने आई है।

Instagram पर Angry Rantman के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

अभ्रदीप साहा ने साल 2017 में अपने यूट्यूब चैनल की यात्रा शुरू की थी वो कोलकाता के रहने वाले हैं और एक कंटेंट क्रिएटर थे इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स तो YouTube पर 4 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स बताए जाते हैं वहीं अभ्रदीप फुटबॉल के भी जबर्दस्त फैन थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article