टेक एंड गैजेट्स

सोशल मीडिया बन जाएगा गूगल! Instagram पर आया AI फीचर, Meta ने शुरू की टेस्टिंग

Meta AI Chatbot on Instagram: Meta AI के साथ ऐप में ही एक क्लिक पर जानकारी मिल सकती है। चैटबॉट एक असिस्टेंट के रूप में कार्य करता है जो कई सवालों के जवाब दे सकता है। यह रियल टाइम की जानकारी भी दे सकता है।

Image

Meta AI

Meta AI Chatbot on Instagram: फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट मेटा एआई की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है। मेटा भारत में इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप सहित अपने प्रोडक्ट पर AI की टेस्टिंग कर रहा है। Meta AI को फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम में, मेटा एआई को सर्विस के डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।

हर सवाल का जवाब देगा Meta AI

मेटा एआई की खास बात यह है कि कोई भी इसे सर्च बार में मेटा एआई आइकन पर टैप करके एक्सेस कर सकता है और ओपनएआई के ChatGPT और गूगल के Gemini AI के जैसे ही चैटबॉट के साथ सीधे बातचीत कर सकता है। चैटबॉट एक असिस्टेंट के रूप में कार्य करता है जो कई सवालों के जवाब दे सकता है। यह रियल टाइम की जानकारी भी दे सकता है।

Google करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Meta AI के साथ ऐप में ही एक क्लिक पर जानकारी मिल सकती है। यानी यूजर्स को हर चीज के लिए गूगल करने की जरूरत नहीं होगी। टाइम्स नाउ नवभारत ने Meta AI को टेस्ट किया है। जवाब के साथ मेटा एआई गूगल लिंक और न्यूज या आर्टिकल लिंक को भी फुटनोट में जोड़ देता है। ताकि आप जान सकें कि जानकारी कहां से ली गई है। साथ ही यह जवाब में एक छोटी समरी भी दिखाता है। ज्यादा पढ़ने के लिए आप लिंक की मदद ले सकते हैं।

WhatsApp और Instagram पर मेटा एआई के साथ कैसे करें चैट

यदि आपको भी Meta AI का आइकन दिखाई दे रहा है तो आप इन स्टेप से इसका फायदा ले सकते हैं।

अपने व्हाट्सएप पर मुख्य चैट लिस्ट के ऊपर दाईं ओर गोलाकार आइकन पर टैप करें।

शर्तें पढ़ें और स्वीकार करें (यदि संकेत दिया जाए)

स्क्रीन से सुझाए गए प्रॉम्प्ट का चयन करें या अपना खुद का सवाल टाइप करें।

अब सेंड बटन पर टैप करें और बातचीत शुरू करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article