प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी, बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा को लेकर जल्द आएंगी भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 11:49 AM IST

प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक खबर आ रही है जो उनके फैंस को खुश कर देगी। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही अपनी बेटी को लेकर इंडिया आ रही हैं।

जब से प्रियंका चोपड़ा की बेटी हुई है, तभी से उनके फैंस बेबी की एक झलक देखने को बेताब हैं। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही अपनी बेटी के साथ इंडिया आने की प्लानिंग में हैं। पिछले दिनों उनकी मम्मी ने कहा भी था कि वह भी अभी तक प्रियंका चोपड़ा की बेटी से मिल नहीं पाई हैं। हालांकि इसी बीच यूएस की एक वेबसाइट ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के नाम का खुलासा किया गया है। बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी जोनस चोपड़ा रखा है। 

End of Article