प्यार के रंग में रंगे मोहसिन खान-शिवांगी वर्मा, अपने नए म्यूजिक वीडियो में लगाया रोमांस का तड़का

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 12:26 AM IST

Mohsin Khan Shivangi Verma Tumko Dekha Toh Pyaar Aagaya Song: छोटे पर्दे के जाने-माने सितारे मोहसिन खान और शिवांगी वर्मा का नया रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों टीवी सितारों का यह गाना बहुत पसंद किया जा रहा है।

Mohsin Khan And Shivangi Verma Tumko Dekha Toh Pyaar Aagaya Song: हाल ही में टीवी के जाने-माने अभिनेता मोहसिन खान और अभिनेत्री शिवांगी वर्मा का नया गाना तुमको देखा तो प्यार आ गया रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान और छोटी सरदारनी फेम शिवांगी वर्मा का यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों टीवी सितारों ने अपने इस नए रोमांटिक गाने में प्यार का तड़का लगा दिया है। तुमको देखा तो प्यार आ गया गाने में लोगों को मोहसिन खान का लुक बहुत पसंद आ रहा है वहीं शिवांगी वर्मा की अदाओं ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। मोहसिन खान और शिवांगी वर्मा के इस रोमांटिक गाने को राज बरमन ने अपनी आवाज दी है जिसकी लिरिक्स लियाकत जाफरी ने लिखी हैं। आप यह रोमांटिक गाना यहां सुन सकते हैं। 

End of Article