Urfi Javed Punjabi Song: उर्फी जावेद ने किया पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू, हल चल गाने में अब देसी अंदाज से जीत रही दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 12:10 PM IST

Urfi Javed Punjabi Songs 2022 Hul Chul Video: बेपनाह और पंच बीट जैसे टीवी शो में अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीतने वालीं उर्फी अब हल चल गाने से सुर्खियों में हैं। इस गाने में बोल्ड बाला उर्फी एकदम पंजाबी कुड़ी दिख रही हैं...

Urfi Javed Punjabi Song: उर्फी जावेद ने किया पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू, हल चल गाने में अब देसी अंदाज से जीत रही दिल

अदाकारा उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। उर्फी जावेद अपने फैशनेबल कपड़ों की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। आए दिन उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं (Urfi Javed Viral Pictures)। अब उर्फी जावेद का नया पंजाबी गाना हल चल(Punjabi Songs Hul Chul) रिलीज हो गया है। हलचुल  गाने में उर्फी का एकदम देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। 

बेपनाह और पंच बीट जैसे टीवी शो में अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीतने वालीं उर्फी अब हल चल गाने से सुर्खियों में हैं। इस गाने में बोल्ड बाला उर्फी एकदम पंजाबी कुड़ी दिख रही हैं उनका अंदाज दर्शकों का दिल जीत रहा है। हालांकि गाने में उर्फी जावेद अपने को-स्टार कोरला मान को खूब छेड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री पंजाबी गाने हल चल में जबरदस्त दिख रही है। 

पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के अनुभव के बारे में अभिनेत्री उर्फी जावेद बताती हैं, 'मैं अपने गीत हल चल को लेकर बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यह पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में मेरी शुरुआत है। मैं एक ठेठ पंजाबी कुड़ी का किरदार निभा रही हूं। यह मेरे लिए बहुत अलग अनुभव था क्योंकि यह कुछ ऐसा था जो मैंने पहले कभी नहीं किया। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। मैंने इस गीत को दो मुख्य कारणों से चुना; पहला यह एक बहुत ही खूबसूरत गाना है और दूसरा गायक की वजह से, जिसने इसे और भी खूबसूरती से गाया है।'

End of Article