बिग बॉस 3 में हुई थी KRK और राजू श्रीवास्तव की फाइट, विंदू दारा सिंह ने बताया टीवी पर क्यों नहीं दिखाई लड़ाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 08:54 PM IST

Vindu Dara Singh on Raju Srivastav Health: राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त और बिग बॉस तीन के विनर विंदू दारा सिंह ने कॉमेडियन की हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर की है। जानिए क्या कहा विंदू दारा सिंह ने...

बिग बॉस 3 में हुई थी KRK और राजू श्रीवास्तव की फाइट, विंदू दारा सिंह ने बताया टीवी पर क्यों नहीं दिखाई लड़ाई

Vindu Dara Singh on Raju Srivastav Health: राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। देश भर में फैंस और सेलेब्स उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। बिग बॉस तीन के विनर और राजू श्रीवास्तव के खास दोस्त विंदू दारा सिंह ने बताया कि कॉमेडियन की तबीयत (Raju Srivastav Health) अब कैसी है। इसके अलावा विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस के घर की यादों के बारे में कहा कि शो में केआरके और राजू की खतरनाक लड़ाई हो गई थी। इसके अलावा विंदू दारा सिंह के मुताबिक उनकी हाल ही में राजू के बेटे से बातचीत हुई है।    

IANS से बातचीत में विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh) ने कहा, 'वह एक बेहद खुशमिजाज इंसान हैं। उनके कारण बिग बॉस के घर में मेरा सफर इतना आसान हो गया था। वह पूरा दिन हमें हंसाया करते थे। घर के अंदर माहौल बहुत ही तनावपूर्ण होता था और लोग एक दूसरे से लड़ाई करते थे। इतने तनाव के बीच भी राजू सभी को खूब ज्यादा हंसाया करते थे।' विंदू याद करते हैं कि राजू और कमाल आर खान यानी केआरके के बीच काफी गंभीर लड़ाई हुई थी लेकिन, उसे कभी नहीं दिखाया गया था क्योंकि, उसका कंटेंट बेहद खतरनाक था।'  

राजू श्रीवास्तव के बेटे से हुई बात
विंदू दारा सिंह आगे कहते हैं, 'मुझे आज भी याद है राजू और केआरके की लड़ाई। उस वक्त मैं उसे पहली बार गुस्से में देखकर हैरान रह गया था। उसने गुस्से में केआरके को उसकी हद दिखा दी थी। लेकिन, ये टेलिकास्ट नहीं हुआ। जब आप ऐसे इंसान के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में कॉमेडी ही आती है। लेकिन, जब वह गुस्से में थे तो उसने केआरके को बेहद अच्छे से जवाब दिया था।' विंदू दारा सिंह ने इसी बातचीत में कहा कि उनकी राजू श्रीवास्तव के बेटे से कुछ दिन पहले ही बात हुई थी। 

नहीं करना चाहता हूं परेशान
बकौल बिग बॉस 3 विनर, 'राजू का बेटा बहुत ज्यादा परेशान था। इस हालत में मैं उन्हें बार-बार फोन करके परेशान नहीं करना चाहता हूं। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। राजू और उनके परिवार के लिए दुआ करें।'  

राजू श्रीवास्तव के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि, 'राजू श्रीवास्तव जी की हालत स्थिर है। अफवाहों पर ध्यान न दें। उनके उत्तम स्वास्थय के लिए प्रार्थना करते रहें।'

End of Article