30 Years of Suniel Shetty: फोटोशूट ने बदल दी थी सुनील शेट्टी की किस्मत, इस कारण साथ काम नहीं करना चाहती थी कोई एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 10:20 AM IST

30 Years of Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। सुनील शेट्टी की फिल्म बलवान 11 सितंबर 1992 में रिलीज हुई थी। जानिए सुनील शेट्टी की पहली फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें।

30 Years of Suniel Shetty: फोटोशूट ने बदल दी थी सुनील शेट्टी की किस्मत, इस कारण साथ काम नहीं करना चाहती थी कोई एक्ट्रेस

30 Years of Suniel Shetty: बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए हैं। सुनील शेट्टी की पहली फिल्म बलवान 11 सितंबर 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी लेकिन, इस फिल्म ने बॉलीवुड को 90 के दशक का सबसे पॉपुलर एक्शन हीरो दिया था। बलवान फिल्म में सुनील शेट्टी पुलिस ऑफिसर के रोल में थे। फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीन थे।  

बलवान फिल्म को दीपक आनंद ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर राजू मवानी ने सुनील शेट्टी को फिल्म की कहानी सुनाई थी। वहीं, सुनील शेट्टी ने एक फोटोशूट करवाया था, जो डायरेक्टर को बेहद पसंद आया। इस फोटोशूट से ही दीपक ने सुनील शेट्टी को फिल्म में कास्ट कर लिया था। पहली फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम करने के लिए राजी नहीं थी। दरअसल नए हीरो के साथ बॉलीवुड में स्थापित कोई भी एक्ट्रेस काम करने का रिस्क लेने को तैयार नहीं थी। दिव्या भारती को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया तो वह तुरंत मान गई। दिव्या ने भी इसी साल अपने करियर की शुरुआत की थी।

अक्षय कुमार से दोस्ती
बॉलीवुड में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार की दोस्ती काफी पॉपुलर है। दोनों ने वक्त हमारा है, हेरा फेरी, हेरा फेरी 2, धड़कन और दे दना दन जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। हालांकि, एक वक्त दोनों के बीच विवाद की भी खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेरा फेरी में अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के कुछ सीन्स पर कैंची चलवाई थी। इसके बाद सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के खिलाफ बयान भी दिए थे। सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार को परेशान करने वाला को एक्टर कहा था। इसके बाद अक्षय कुमार सुनील शेट्टीसे मिले और सारी नाराजगी दूर कर दी थी।

सुनील शेट्टी एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। सुनील शेट्टी के पास रेस्टोरेंट की कई चेन हैं। इसके अलावा वह फेरिट क्रिकेट बैश के मालिक हैं।  सुनील शेट्टी का फर्नीचर और होम लाइफस्टाइल स्टोर भी है। साल 2019 में सुनील शेट्टी ने एक ऑनलाइन फिटनेस स्टार्टअप में भी निवेश किया था।

End of Article