Surveeen Chawla Casting Couch: 'कमर, ब्रेस्ट की साइज पर किए जाते हैं सवाल', सुरवीन चावला ने बताया कैसे होता है कास्टिंग काउच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2021, 06:39 PM IST

Surveen Chawla on Casting couch: सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच के लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुरवीन चावला ने कहा कि उनसे कमर, ब्रेस्ट और वजन से जुड़े भद्दे सवाल पूछे गए।

Surveeen Chawla Casting Couch:  'कमर, ब्रेस्ट की साइज पर किए जाते हैं सवाल', सुरवीन चावला ने बताया कैसे होता है कास्टिंग काउच

मुंबई. हेट स्टोरी 2, सैक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए हैं। सुरवीन चावला ने बताया कि कैसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कैसे उनसे बेहद असहज करने वाले सवाल पूछे गए थे। 

आरजे सिद्धार्थ कानन से बातचीत में सुरवीन चावला ने कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काफी कास्टिंग काउच होता है। एक बार मैं अपनी फिल्म बॉम्बे को लेकर एक मीटिंग के लिए मुंबई आई थीं। इस मीटिंग में उनसे कमर और ब्रेस्ट की साइज पर सवाल किए गए थे। उस वक्त वह टीवी से निकलकर फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मुझे इसके बाद खुद पर डाउट होने लगा था।  

Pretty Mumma Surveen Chawla's gorgeous ethnic looks | Times of India

ज्यादातर महिलाओं के साथ होता है ऐसा
सुरवीन चावला आगे कहती हैं कि, 'किसी महिला को परिभाषित करने के लिए यह सही मापदंड नहीं हो सकते हैं। ऐसा ज्यादातर महिलाओं के साथ भी होता है। उनकी शक्ल और वजन पर सवाल उठाया जाता है। यह सिर्फ पागलपन है। मुझसे किसी ने बोला था कि आप 56 किलो वजन के साथ आप फिल्मों में काम कैसे कर सकती हैं।'
Surveen Chawla: When Surveen Chawla was asked to sleep with a director |  Hindi Movie News - Times of India 

वेब सीरीज में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरवीन चावला जल्द ही आर माधवान के साथ 'डीकपल्ड' में नजर आने वाली हैं। सुरवीन चावला ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2003 में टीवी के 'कहीं तो होगा' सीरियल से किया था। 

Surveen Chawla: Quit TV as I couldn't do saas-bahu shows - Times of India

सुरवीन चावला को पहचान कसौटी जिंदगी की से मिली थी। साल 2008 में उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'परमेश पानवाला' में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'हम तुम शबाना', 'अगली', 'हेट स्टोरी 2', 'पार्चड' और शॉर्ट फिल्म 'छूरी' में भी काम किया।

End of Article