पिछले महीने से लगातार सुर्खियों में हैं ये सितारे, तीसरे नंबर की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 04:35 PM IST

पिछले एक महीने से ये सितारे लगातार चर्चा में छाए हुए हैं। इस लिस्ट में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करण जौहर से लेकर शहनाज तक का नाम शामिल है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में।

पिछले महीने से लगातार सुर्खियों में हैं ये सितारे, तीसरे नंबर की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए ये महीना काफी हलचल भरा रहा। एक तरफ जहां बालीवुड बायकॉट ट्रेंड छाया हुआ था, तो दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर तरह- तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड का असर ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन पर नहीं पड़ा। इस महीने कई सेलिब्रिटीज चर्चा में रहें। रणवीर सिंह से लेकर उर्फी जावेद तक इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सेलेब्स के बारे में जो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 
 

जैकलीन फर्नांडिस - जैकलीन फर्नांडिस ईडी और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के निशाने पर है। एक्ट्रेस से लगातार कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के मामले में पूछताछ जारी है। EOW ने जैकलीन से पूछने के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। एक्ट्रेस का नाम 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया था।

रणबीर कपूर - आलिया भट्ट

ranbir alia

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर ने आलिया के मोटापे का मजाक उड़ाया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना पड़ा था। इसके बाद रणबीर ने एक इवेंट में सबके सामने माफी मांगी थी।

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस के कपड़ों पर पैपराजी ने किया था कमेंट। एक्ट्रेस ने बीच इवेंट में पैपराजी पर निकाली थी भड़ास। उर्फी का वीडियो खूब वायरल हुआ था। एक्ट्रेस अपने रिस्की फैशन को लेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।

उर्वशी रौतेला

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने और ऋषभ पंत के रिलेशनशिप को लेकर में चर्चा थीं। भारत- पाक मैच के दौरान एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थी। एक्ट्रेस हाल ही में गणेश पंडाल में पहुंची थी जहां एक्ट्रेस को देख लोग पब्लिक में ऋषभ ऋषभ चिल्लाते नजर आए थे। इसके बाद उर्वशी और पाकिस्तानी क्रिकेटर का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

सारा अली खान

सारा अली खान इन दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपने अफेयर की चर्चा को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में शुभमन गिल और सारा के बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ था।

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह सुर्खियों में बने हुए है। एक्टर पिछले महीने से न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा हाल ही में रणवीर को 83 के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। हिंदी फिल्मों के अलावा साउथ में भी रणवीर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर को SIIMA में बेस्ट इन एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

शहनाज गिल

shehnaaz  gill

शहनाज गिल आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सलमान खान के साथ फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं। सलमान के साथ फिल्म आने से पहले एक्ट्रेस के पास बड़े प्रोडक्शन की फिल्में हैं। शहनाज लगातार अलग- अलग इवेंट में स्पॉट हो रही हैं। शहनाज को उनके बेबाक अंदाज के जाना जाता है।

विवेक अग्रिहोत्री

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवके अग्निहोत्री लगातार चर्चा में हैं। बायकॉट बॉलीवुड से लेकर ब्रह्मास्त्र के फेक बॉलीवुड कलेक्शन पर निर्देशक अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। विवेक अग्निहोत्री ट्विटर पर अक्सर बॉलीवुड के खिलाफ ट्वीट करते हैं।

करण जौहर

फिल्म मेकर करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में हैं। करण अपने शो पर सेलिब्रिटीज से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछते हैं। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था करण को फिल्म की स्क्रिप्ट से ज्यादा दूसरों की सेक्स लाइफ में दिलचस्पी है।

रुपाली गांगुली

अनुपमा फेम रुपाली गांगुली अपने शो  की वजह से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों अनुपमा छोड़ चुके पारस कलनावत ने रुपाली के व्यवहार को लेकर खरी खोटी सुनाई थी।

End of Article