Comedian Raju Srivastava Passed Away : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। कॉमेडियन पिछले 41 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव (Comedy King Raju Srivastava) को एक्सरसाइज करते समय दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कॉमेडियन को 41 दिनों से होश नहीं आया था। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन (Raju Srivastava Death) से पूरे देश में शोक की लहर है। राजू की मौत पर राजनेताओं से लेकर फिल्मी कलाकारों तक ने दुख जताया है।
जयाप्रदा ने ट्वीट कर लिखा, 'मशहूर कॉमेडियन हमारे बीच नहीं रहें। सबको हमेशा हंसाने वाला इंसान आज खुद खामोश हो गया और सबको दुखी कर गया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि'।
कैलाश खेर ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे पारिवारिक मित्र तथा बड़े भाई राजू श्रीवास्तवन जी के देहावसान का समाचार अत्यंत पीड़ादायक। परेमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिवार को संभलने की शक्ति दें। अनन्त प्रार्थना। नमों शांति ऊं'।
अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा, 'आपने अपने जीवन में हमें ऑन और ऑफ स्क्रीन खूब हंसाया और हंसाया। आपके निधन से मैं बहुत दुखी हूं। RIP राजू शांति। इस मुश्किल समय में भगवान आपके परिवार को शक्ति दें'।

