Janhvi Kapoor ने Rajkummar Rao को बेचा अपना घर, डील से एक्ट्रेस को हुआ करोड़ों रुपए का मुनाफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 02:04 PM IST

Rajkummar Rao buys flat: राजकुमार राव और जान्हवी कुमार के बीच काफी अच्छे दोस्त हैं। राजकुमार राव ने जान्हवी कपूर का अपार्टमेंट खरीद लिया है। जानिए कितना हुआ जान्हवी को प्रॉफिट...

Janhvi Kapoor ने Rajkummar Rao को बेचा अपना घर, डील से एक्ट्रेस को हुआ करोड़ों रुपए का मुनाफा

Rajkumar Rao buys Janhvi Kapoor apartment: राजकुमार राव और जान्हवी कपूर रूही फिल्म में पहली बार साथ नजर आए थे। अब दोनों फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में साथ काम कर रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। अब राजकुमार राव ने जान्हवी कपूर का फ्लैट खरीद लिया है। इसकी कीमत 44 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने इस फ्लैट को दो साल पहले यानी साल 2020 में खरीदा था। इस डील से जान्हवी कपूर ने बतौर प्रॉफिट मोटी रकम कमाई है। ये सबसे महंगी डील्स में से एक है।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का ये अपार्टमेंट 3,456 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। ये एक ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट है, जो 14वें, 15वें और 16वें फ्लोर तक फैला हुआ है। फ्लैट के साथ-साथ राजकुमार राव (Rajkummar Rao) को यहां पर पार्किंग स्पेस भी मिला हुआ है। एक्टर ने 44 करोड़ रुपए के अलावा लगभग 2.19 करोड़ रुपए रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है। आपको बता दें कि राजकुमार राव अपार्टमेंट की बिल्डिंग में 11वें और 12वें फ्लोर पर रहते थे। इस बिल्डिंग को जाने-माने प्रोड्यूसर और बिल्डर आनंद पंडित ने बनाई है। इस बिल्डिंग का नाम लोटस आर्य है। 

जान्हवी कपूर को हुआ इतना प्रॉफिट 
जान्हवी कपूर ने साल 2020 में  जान्हवी कपूर ने ये फ्लैट 39 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस फ्लैट के लिए जान्हवी कपूर ने लगभग 1.27 लाख रुपए प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से ये कीमत चुकाई है। ऐसे में इस फ्लैट की डील से जान्हवी कपूर को लगभग पांच करोड़ रुपए का मोटा मुनाफा कमाया है। राजकुमार राव ने  अपनी वाइफ पत्रलेखा के साथ मिलकर जान्हवी कपूर से ये अपार्टमेंट खरीदा है। इस डील से दोनों ही बहुत ज्यादा खुश हैं।      

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा जान्हवी कपूर फिल्म बवाल में नजर आएंगी। इस फिल्म में जान्हवी के अपोजिट वरुण धवन हैं। फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही है। वहीं, राजकुमार राव हाल ही में हिट द फर्स्ट केस में नजर आए थे। अब  एक्टर फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग और भीड़ में नजर आएंगे।

End of Article