Raj Kapoor Nargis Love Story: सुनील दत्त से नरगिस की शादी के बाद रातभर रोते थे राज कपूर, जानें अधूरे प्यार की दास्तां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 09:59 PM IST

Raj Kapoor-Nargis: बॉलीवुड के शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर और नरगिस की प्रेम कहानी हर कोई जानता है। राज और नरगिस के प्यार से जुड़े कई किस्से कहानियां सुनने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, नरगिस की शादी के बाद राज कपूर रात-रात भर रोते रहते थे।।

Raj Kapoor Nargis Love Story: सुनील दत्त से नरगिस की शादी के बाद रातभर रोते थे राज कपूर, जानें अधूरे प्यार की दास्तां
Photo Credit: Facebook

Raj Kapoor-Nargis Love Story: दिग्गज कलाकार, हिंदी सिनेमा की पहचान राज कपूर एक बॉलीवुड एक्टर होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, डायरेक्टर भी थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्में बनाई हैं। राज कपूर ने आवारा, श्री 420, चोरी चोरी, अनाड़ी, बूट पॉलिश, अब दिल्ली दूर नहीं, सपनों का सौदागर जैसी कई हिट फ़िल्मों का निर्माण किया है। अपनी फिल्मों के साथ साथ राज नरगिस से अपनी नजदिकियों के लिए भी चर्चा में बने रहते थे। लेकिन नरगिस और राज के रिश्ते में आई दरार ने भी खबरों का बाजार खूब गर्म रखा। कहा जाता है कि दोनों के एक गलत फैसले ने उनके खूबसूरत रिश्ते के टुकड़े कर दिए थे।

raj kapoor

नरगिस से बेपनाह मोहब्बत करते थे राज

1948 में आई फिल्म 'आग' में बला की खूबसूरत नरगिस के साथ राज कपूर ने पहली बार काम किया था। नरगिस की खूबसूरती ने राज को पहली ही नजर में अपना दीवाना बना लिया था। फिल्म खत्म होते होते नरगिस भी राज कपूर के प्यार में पूरी तरह से गिरफ्तार हो चुकीं थीं। राज उस वक्त शादीशुदा थे, इतना ही नहीं उनके बच्चे भी थे। नरगिस को राज की शादी और बच्चों का सच पता था। फिर भी वह उनसे प्यार कर बैठीं थीं। इतना ही नहीं राज कपूर की हर फिल्म में नरगिस नजर आने लगीं थीं, वहीं नरगिस भी उनकी फिल्म को हिट बनाने के लिए खूब मेहनत करती थीं, और पैसे भी लगाती थीं। दोनों बॉलीवुड के क्लासिक कपल कहे जाते थे।

raj kapoor

नरगिस के एक फैसले से रिश्ते में आ गई थी दरार

कहते हैं 9 साल तक नरगिस ने राज कपूर का इंतजार किया था। वह उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन राज अपनी पत्नी कृष्‍णा राज और बच्चों से अलग होने को तैयार नहीं थे। वह कृष्णा राज को तलाक नहीं देना चाहते थे। इतना ही नहीं राज की फिल्मों में भी नरगिस को कोई खास जगह नहीं मिल रही थी। बस फिर क्या था नरगिस को ये बात खटकनी शुरु हो गई। 1955 में आई फिल्म 'श्री 420' नरगिस की आरके स्टूडियो के साथ आखिरी फिल्म थी। जिसके बाद नरगिस ने हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फिल्म मदर इंडिया साइन की। भले ही ये फिल्म नरगिस के करियर की सबसे बड़ी हिट हो, लेकिन इस फिल्म ने उनके और राज कपूर के रिश्ते में दरार डाल दी थी। कहा जाता है इस फिल्म के बाद ही नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली थी। इन दोनों की शादी की खबर सुनकर राज कपूर बुरी तरह से टूट गए थे। एक मीडिया इंटरव्यू में राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज ने बताया था कि वह रात-रात भर शराब पीते थे और रोते रहते थे। एकदम जिंदा लाश की तरह हो गए थे।

End of Article