Neha Dhupia Controversy: 'बॉलीवुड में सेक्स और शाहरुख खान बिकता है' ये हैं नेहा धूपिया के विवादित बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2021, 10:54 AM IST

Neha Dhupia Controversy: नेहा धूपिया 27 अगस्त को अपना बर्थडे मना रही हैं। नेहा धूपिया अपने बयानों के कारण भी काफी विवादों में रह चुकी हैं। जानिए नेहा धूपिया से जुड़े कुछ विवाद...

Neha Dhupia Controversy:  'बॉलीवुड में सेक्स और शाहरुख खान बिकता है' ये हैं नेहा धूपिया के विवादित बयान

मुंबई. 'सिंह इज किंग', 'कयामत', 'जूली', 'शीशा जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज यानी  27 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा धूपिया फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयान के कारण भी अक्सर चर्चा में  रहती हैं। 

27 अगस्त 1980 को नेहा धूपिया का जन्म कोच्चि, केरल में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। नेहा 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। नेहा धूपिया ने साल 2004 में फिल्म जूली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म में नेहा धूपिया ने बेहद बोल्ड सीन दिए थे। फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान  नेहा ने कहा था 'बॉलीवुड में सिर्फ सेक्स और शाहरुख ही बिकता है।'

Neha Dhupia and Angad Bedi's romantic love story | The Times of India

रोडीज में हुआ था विवाद
नेहा धूपिया रोडीज की भी जज रह चुकी हैं। इस शो में उनके एक कमेंट के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। दरअसल शो में एक कंटेस्टेंट ने कहा था कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और बॉयफ्रेंड रखे थे। ये बात सुन नेहा धूपिया भड़क गई थी। नेहा ने कहा कि ये लड़की की च्वाइस है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी थी।  

Neha Dhupia switches on her work mode, shares video from the set | Hindi  Movie News - Times of India

प्रेग्नेंट हैं नेहा धूपिया 
नेहा  धूपिया की पर्सनल  लाइफ की बात करें तो फिलहाल वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा धूपिया प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्मों की शूटिंग भी कर रही हैं। 

नेहा धूपिया अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म 'ए थर्सडे' में एक गर्भवती पुलिस अफसर की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।  फिल्म से नेहा का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म को बेहजाद खंबाटा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। नेहा इसके अलावा फिल्म सनकी में नजर आएंगी।

End of Article