विवियन रिचर्ड्स से नहीं है नीना गुप्ता को नफरत, कहा- 'किसी महिला को नहीं दूंगी सिंगल मदर बनने की सलाह'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2021, 09:44 AM IST

नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का रिलेशनशिप एक वक्त काफी सुर्खियों में रहा था। नीना गुप्ता ने अपने और पूर्व क्रिकेटर के बीच रिश्ते पर खुलकर बात की हैं।

विवियन रिचर्ड्स से नहीं है नीना गुप्ता को नफरत, कहा- 'किसी महिला को नहीं दूंगी सिंगल मदर बनने की सलाह'

मुंबई. नीना गुप्ता 80 के दशक में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन  रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में रही थी। दोनों की एक बेटी मसाबा भी हैं, जिसकी देखभाल उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर की थी। अब नीना गुप्ता ने अपने और विवियन  के रिलेशनशिप पर बात की है। 

नीना गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के बिना मसाबा गुप्ता को जन्म देना उनके लिए कितना मुश्किल था। समाज में ही नहीं बल्कि घर में भी उन्हें इसका विरोध झेलना पड़ा था। 

एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मेरे पास मसाबा है क्योंकि मैं विवियन रिचर्ड्स से प्यार करती हूं।  अगर आप किसी को प्यार करते हो तो इस तरह उससे नाराज नहीं हो सकते। आप साथ नहीं रह सकते या चीजें साथ नहीं कर सकते- वो धीरे-धीरे पता चलता है।

Neena Gupta dolls up for at-home photoshoot; her relatable caption wins  over the Internet | Hindi Movie News - Times of India

नहीं कर सकते घृणा
नीना गुप्ता ने आगे कहा, 'आप जिनसे प्यार करते हैं उनसे घृणा नहीं कर सकते। ऐसा तो नहीं होता कि आज लव है तो कल शादी। हर बच्चे को मां और बाप दोनों चाहिए होते हैं।'

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ' मैं मसाबा के साथ हमेशा ईमानदार रही, इसलिए इसका हमारे रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।मुझे पता है पिता की कमी मसाबा को बहुत ज्यादा खली। मैं कभी भी किसी महिला को सिंगल मदर बनने की सलाह नहीं दूंगी।' 

Watch: Following a 15-day curfew in Mumbai, Neena Gupta moves into her hill  station home | Hindi Movie News - Times of India

कहा- मैंने पिता को बना लिया बॉयफ्रेंड
नीना ने एक इंटरव्यू में अकेलेपन से जूझने की  बात कही है। नीना गुप्ता के मुताबिक उस दौर में उनके पास न ही कोई पति था और ना ही कोई बॉयफ्रेंड था। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'कई साल तक मेरे पास कोई बॉयफ्रेंड या पति नहीं था। 

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, 'असल बात तो ये है  कि उस वक्त मुझे कोई काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में घर में ही मेरे पिता ही मेरे बॉयफ्रेंड बन गए थे। हालांकि,  अब मैं अपने अतीत के बारे में ज्यादा नहीं सोचती हूं।'

End of Article