वेब सीरीज

Rise & Fall 2: 'फिल्मों से निकाला...', Kajal Raghwani ने आम्रपाली दुबे पर लगाया आरोप, खोली इंडस्ट्री की पोल

Rise and Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में काजल राघवानी अपनी लाइफ पर खुलकर बात कर रही हैं। काजल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते हुए आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाया है।

Image

Amrapali Dubey-Kajal Raghwani (Rise & fall 2) (photo credit- instagram)

Kajal Raghwani On Amrapali Dubey: भोजपुरी इंडस्ट्री की दो एक्ट्रेसेस इन दिनों रियलिटी शोज की दुनिया में धमाका कर रही हैं। आम्रपाली दुबे बिग बॉस में छाई हुई हैं और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise and Fall 2) में अपनी गेम को आगे बढ़ा रही हैं। काजल ने शो में अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात की थी। वहीं, अब काजल ने शो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। काजल ने इस मौके पर आम्रपाली पर कई आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि आम्रपाली की वजह से उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Rise & Fall 2 में होगी पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, पेंटहाउस-बेसमेंट में मचेगी खलबली

    काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर लगाया आरोप

    राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी सारा गुरपाल से बात करती हुई नजर आईं। इस मौके पर सारा गुरुपाल ने काजल से पूछा कि क्या उन्होंने पहले उनके (आम्रपाली) साथ काम किया था और क्या उनके बीच कोई मतभेद हुआ था। इस पर काजल ने दावा कि आम्रपाली दुबे जिन लोगों के साथ लगातार काम करती हैं, उन्हीं के साथ फिल्में करना पसंद करती हैं। काजल ने इस मौके पर आम्रपाली पर फिल्मों से निकलवाने का आरोप लगाया। काजल दावा किया कि उन्हें ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिसमें उन्हें कई प्रोजेक्ट से हटाने के पीछे आम्रपाली का हाथ था। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: खाने के चक्कर में Mary Kom से भिड़ीं Mahhi, Qazi Touqeer ने छुए कनिका मान के पैर

      आम्रपाली को मिला दिनेश लाल का सपोर्ट

      काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे पर ये भी आरोप लगाया कि आम्रपाली ने कई बार गानों में काजल को अच्छे सीन्स को हटवाया है। उन्होंने कहा, 'अगर मैं कोई सीन कर रही हूं, उसमें कोई गाना अच्छा आया, तो वो गाना अपने पर शिफ्ट करवा लेती थे।' काजल ने ये भी दावा किया कि आम्रपाली को इंडस्ट्री के बड़े स्टार दिनेश लाल यादव का सपोर्ट मिला है और इसी वजह से वह इंडस्ट्री में अपनी मर्जी चलाती हैं, लेकिन उनके पास ऐसा कोई सपोर्ट नहीं हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी का आमना-सामना रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में हो चुका है। इस शो में दोनों के बीच काफी बहस हुई थी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article