Raj Kaushal Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए राज कौशल, पति को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं Mandira Bedi

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2021, 03:12 PM IST

Mandira Bedi Husband Raj Kaushal Funeral: मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का अंतिम संस्कार हो गया है। पति को आखिरी बार विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोने लगी थी।

Raj Kaushal Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए राज कौशल, पति को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोईं Mandira Bedi

मुंबई. मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गयाा है। मंदिरा बेदी के पति पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पति के अंतिम संस्कार में मंदिरा बेदी खुद को रोक नहीं पाई। वह फूट-फूटकर रोने लगीं। 

राज कौशल की अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके घर से निकली। मंदिरा बेदी पति की डेड बॉडी के सामने एंबुलेंस की तरफ जाते हुए नजर आईं। मंदिरा बेदी ने ही अपने पति का अंतिम संस्कार किया। वहीं, पति को विदाई देते हुए मंदिरा बेदी फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान उनके खास दोस्त और एक्टर रोनित रॉय उन्हें गले लगाकर संभालते हुए नजर आए हैं। मंदिरा को खुद को संभालना काफी मुश्किल हो गया। 

देर शाम की थी पार्टी 
मंदिरा बेदी और राज कौशल ने देर शाम पार्टी की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी की फोटोज शेयर की थी। इसके बाद सुबह 4.30 बजे राज कौशल को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है उनका निधन हो गया। राज कौशल के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त सदमे में है। आपको बता दें कि मंदिरा बेदी और राज कौशल की साल 1999 में शादी हुई थी। 

इन फिल्मों को कर चुके हैं डायरेक्ट
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे हैं। राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, 'प्यार में कभी कभी', 'एंथनी कौन है' और 'शादी का लड्डू' के डायरेक्टर रहे हैं।

राज कौशल अपने पीछे पत्नी मंदिरा बेदी के अलावा बेटा वीर और बेटी तारा को छोड़कर गए हैं। मंदिरा बेदी और राज कौशल ने साल 2020 में बेटी को गोद लिया था।

End of Article