बर्थडे पर ब्रंच करते नजर आए अर्जुन कपूर, लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ एक्टर ने लिए फास्ट फूड के मजे 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 11:32 PM IST

Arjun Kapoor And Malaika Arora Had A Brunch Today: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रंच करते नजर आए।

बर्थडे पर ब्रंच करते नजर आए अर्जुन कपूर, लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ एक्टर ने लिए फास्ट फूड के मजे 
Photo Credit: Instagram

Arjun Kapoor And Malaika Arora Had A Brunch On Actor's Birthday: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए कुछ दिन पहले एक्टर अपनी लेडी लव मलाइका के साथ सिटी ऑफ लव यानी पेरिस पहुंचे थे। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर यह दोनों ब्रंच कर रहे हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें यह देखा जा सकता है कि बॉलीवुड का यह हॉट कपल अपने आउटफिट्स ट्विन कर रहा है। मलाइका अरोड़ा की तरह अर्जुन कपूर भी व्हाइट शर्ट में नजर आए। इन दोनों ने एक जैसे चश्मे भी पहन रखे थे। आउटफिट ट्विन करने के साथ इस खास मौके पर इन दोनों ने ब्रंच किया। इन तस्वीरों में देखा गया कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस खास मौके पर बर्गर और फ्रेंच फ्राइज का मजा ले रहे हैं। एक तस्वीर में अर्जुन कपूर बर्गर खाते नजर आए तो दूसरी तस्वीर में मलाइका फ्रेंच फ्राइज के मजे लेते नजर आईं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव को प्यार से फ्रेंच फ्राइज भी खिलाते नजर आए। अंत में इन दोनों ने एक आर्टिस्ट का खूबसूरत गाना भी सुना। 

यह तस्वीरें शेयर करने के साथ मलाइका अरोड़ा ने लिखा 'संडे है और बर्थडे भी... ब्रंच तो बनता है।' इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने एक और तस्वीर साझा की थी जिसमें अर्जुन कपूर बहुत खुश नजर आ रहे थे। यह तस्वीर साझा करने के साथ मलाइका ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वह बर्थडे बॉय अर्जुन कपूर को केक खिला रही थीं। जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने यह तस्वीरें साझा कीं वैसे ही लोगों ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट बॉक्स में दिल वाली इमोजी शेयर की तो कुछ सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई भी दी। 

End of Article