Maja Ma Release: इस दिन रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की 'मजा मा', फर्स्ट लुक देख आएगी 'आजा नच ले' की याद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2022, 07:58 AM IST

Madhuri Dixit starrer Maja Ma First Look: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की नई फिल्म 'मजा मा' का ऐलान हो चुका है, जिसका मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।

Maja Ma Release: इस दिन रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की 'मजा मा', फर्स्ट लुक देख आएगी 'आजा नच ले' की याद

Madhuri Dixit starrer Maja Ma First Look: कोरोना काल के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन का प्रमुख माध्यम बन रहे हैं। अब लोग सिनेमाघरों में जाने की बजाय घर बैठकर फिल्में और वेबसीरीज देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेंड के बदलने से बॉलीवुड के तमाम सितारे डिजिटल वर्ल्ड में आ गए और ओटीटी पर नजर आने लगे हैं। माधुरी दीक्षित ने भी अब ओटीटी की राह थामी है और बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रही हैं। 

खबर है कि डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'माजा मा' में मुख्य कलाकार के रूप में दिखाई देंगी। यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्म है जिसका निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान करते हुए माधुरी दीक्षित का फर्स्ट लुक भी साझा किया है। 'मजा मा' का लेटेस्ट पोस्टर भी सामने आया है जिसमें माधुरी दीक्षित चकाचक लुक में नजर आ रही हैं। माजा मा के इस पोस्टर को देखकर आपको माधुरी दीक्षित के 'आजा नच ले' अंदाज की याद आ जाएगी। पोस्टर में माधुरी डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

माजा मा रिलीज डेट (Maja Ma Release date)

माधुरी दीक्षित की यह फिल्म 6 अक्टूबर को डिजिटल रूप से रिलीज होने वाली है। 'बंदिश बैंडिट्स' के डायरेक्टर आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, 'माजा मा' प्राइम वीडियो पर आएगी। यह एक पारंपरिक त्यौहार और एक भारतीय शादी की जश्न की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

माजा मा कास्ट (Maja Ma Cast)

माधुरी दीक्षित के लीड रोल वाली इस फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, शीबा चड्ढा, सिमोन सिंह, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

क्या बोले आनंद तिवारी

निर्देशक आनंद तिवारी ने कहा कि 'बंदिश बैंडिट्स' की सफलता के बाद प्राइम वीडियो के साथ यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। यह कहानी मानवीय भावनाओं और जीवन के कई पाठों से भरी हुई है जो दर्शकों के दिमाग में फिल्म देखने के बाद भी लंबे समय तक बनी रहेगी।"



End of Article