दिग्गज अदाकारा की दोनों किडनी हुईं फेल, सरकारी अस्पताल में भर्ती जयाकुमारी लगा रहीं आर्थिक मदद की गुहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 07:20 AM IST

Veteran Actress Jayakumari needs Financial Help: जयाकुमारी चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। जयाकुमारी की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, उन्हें पैसों की तंगी है और इसीलिए उनका इलाज भी रुका हुआ है।

दिग्गज अदाकारा की दोनों किडनी हुईं फेल, सरकारी अस्पताल में भर्ती जयाकुमारी लगा रहीं आर्थिक मदद की गुहार

Jayakumari Admitted To Government Hospital: एक बड़ी दिग्गज अदाकारा को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साउथ की सीनियर एक्ट्रेस जयाकुमारी (Jayakumari)को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जयाकुमारी किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। जयाकुमारी फिलहाल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं और पैसे के बिना बहेद खराब स्थिति में हैं। एक्ट्रेस इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांग रही हैं। अस्पताल से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था इसलिए वह अपने बेटे रोशन के साथ रह रही हैं। 

पैसों की कमी के कारण रूका है इलाज
कथित तौर पर जयाकुमारी चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। जयाकुमारी की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, उन्हें पैसों की तंगी है और इसीलिए उनका इलाज भी रुका हुआ है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं और इन फोटोज में जयाकुमारी को हॉल्पिटल बेड पर देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयाकुमारी फिलहाल अपने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांग रही हैं क्योंकि इसमें लाखों का खर्च आ सकता है और वह इतना भुगतान करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्हें उम्मीद है कि इंडस्ट्री के लोग उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आएंगे। कहा जा रहा है कि तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमनियन उनकी मदद को आगे आए हैं।

साउथ एक्ट्रेस जयाकुमारी

साउथ की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक जयकुमारी 1960 और 1970 के दशक के दौरान तमिल और मलयालम फिल्मों की सबसे फेमस एक्ट्रेस थीं और वो अपने ग्लैमरस रोल्स के लिए जानी जाती थीं। जयाकुमारी के पति का नाम नागपट्टिनम अब्दुल्ला है, जिनका लंबे समय पहले निधन हो गया था। एक्ट्रेस का एक बेटा और दो बेटियां हैं।

जयाकुमारी इन फिल्मों का रहीं हिस्सा
एक्ट्रेस जयकुमारी ने 1968 में मलयालम फिल्म 'कलेक्टर मलाथी' से अपनी शुरुआत की। उन्होंने 'फुटबॉल चैंपियन' में प्रेम नजीर, 'नूत्रुक्कू नूरू' में जयशंकर और 'मन्नीना मागा' में डॉक्टर राजकुमार जैसे फेमस एक्टर्स के साथ काम किया है। उन्होंने कई रोल्स में से 300 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की है। जयाकुमार ने एंगिरिंडो वंदल, हरमना, नुट्रुक्कु नुरु, अनाथाई आनंदन और कई फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की।

End of Article