Mahesh Bhatt Birthday: पढ़ाई के साथ की पार्ट टाइम जॉब, ओशो के आश्रम में बिताए दिन, जानिए महेश भट्ट की दिलचस्प बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 06:16 AM IST

Mahesh Bhatt Birthday: बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। महेश भट्ट एक वक्त ओशो के फॉलोवर बन गए थे। जानिए महेश भट्ट से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Mahesh Bhatt Birthday: पढ़ाई के साथ की पार्ट टाइम जॉब, ओशो के आश्रम में बिताए दिन, जानिए महेश भट्ट की दिलचस्प बातें

Mahesh Bhatt Birthday: फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना 74वां बर्थडे मना रहे हैं। महेश भट्ट ने 70, 80 और 90 के दशक में लहू के दो रंग, सारांश, अर्थ, आशिकी, डुप्लीकेट, सड़क जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की हैं। महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट एक गुजराती हिंदू नगर ब्राह्मण थे। वहीं, उनकी मां शीरिन मोहम्मद अली एक गुजराती मुस्लिम थीं। महेश भट्ट के पिता ने दूसरी शादी की थी। इसके बाद से ही वह अपने पिता से दूर रहते थे।

महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में विज्ञापनों के लिए स्क्रिप्ट लिखने लगे थे। पैसा कमाने के लिए वह स्कूल  की पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब किया करते थे। महज 26 साल की उम्र में महेश भट्ट ने साल 1974 में फिल्म 'मंजिलें और भी है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। महेश भट्ट को पहचान साल 1979 में आई फिल्म लहू के दो रंग से मिली थी। इस फिल्म में विनोद खन्ना और शबाना आजमी थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट और विनोद खन्ना की दोस्ती हो गई थी। महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं ही विनोद खन्ना को ओशो रजनीश के पुणे स्थित आश्रम ले गया था। मेरे पास पैसे नहीं थे, ऐसे में हम विनोद की मर्सिडीज से जाया करते थे।'

मां की मृत्यु से दुखी थे विनोद खन्ना
महेश भट्ट कहते हैं, ' विनोद खन्ना अपनी मां की मृत्यु से दुखी थे। उन्हें वहां पर जाकर बेहद आराम मिला था। हम दोनों संन्यासी बन गए। भगवा चोला पहना करते थे। मैंने कुछ वक्त बाद आश्रम छोड़ दिया लेकिन, विनोद खन्ना वहीं पर रहें।' महेश भट्ट रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी चर्चा में रहे थे। उनके और परवीन बाबी के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। महेश भट्ट की लाइफ पर आधारित साल 1985 में फिल्म जानम आई थी। इसके अलावा साल 2022 में आई वेब सीरीज रंजिश ही सही भी महेश भट्ट और परवीन बाबी के अफेयर पर थी। 

महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी किरण भट्ट से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे राहुल भट्ट और पूजा भट्ट हैं। महेश भट्ट ने साल 1986 में सोनी राजदान से शादी की थी। सोनी राजदान और महेश भट्ट की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं। महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट भी एक फिल्म डायरेक्टर हैं। महेश भट्ट का  परवीन बाबी से भी अफेयर रहा था।  

End of Article