Janhvi Kapoor trolled on Social Media : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कुछ ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली हैं। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से हुस्न का जलवा बिखेरती है। जाह्नवी अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस फोटो में कमाल के पोज देते नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर्सन के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक तरफ जहां लोगों को उनका स्वीट जेश्चर पसंद आ रहा है। तो दूसरी तरफ उनका आउटफिट नेटिजन्स कुछ खास पसंद नहीं आया।
ट्रोलर्स ने जाह्नवी को बताया उर्फी की बहन
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, 'थोड़ी एक्टिंग भी सीख लेती हैप्पी और सेड एक्शप्रेशन'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'जल्दी ही उर्फी जावेद को पीछे छोड़ देगी'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'स्ट्रगल देख रहो'। वहीं, कुछ लोगों ने जाह्नवी के आउटफिट की तारीफ की है।
जाह्नवी ने शेयर किया फोटोशूट की तस्वीरें
एक्ट्रेस ने इस आउटफिट में हाल ही में फोटोशूट करवाया है। फोटोशूट की तस्वीरें जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जाह्नवी के फैंस को उनका सिजलिंग लुक काफी पसंद आया है। एक्ट्रेस को हाल ही में गुड लक जेरी में देख गया था। दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई थीं। एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। जाह्नवी बवाल में वरुण धवन के साथ नजर आएगी। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी।

