Brahmastra Box Office Collection Day 13: 'ब्रह्मास्त्र' की हालत खराब, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 07:22 AM IST

Brahmastra Box Office Collection: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की कमाई में लगातार कमी देखने को मिल रही है। जानें 13वें दिन कितनी रही फिल्म की कमाई।

Brahmastra Box Office Collection Day 13: 'ब्रह्मास्त्र' की हालत खराब, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही और यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 10 दिनों से भी कम समय में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। 09 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म की कमाई में दूसरे हफ्ते में कमी देखने को मिल रही है। 

13वें दिन की सबसे कम कमाई

फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन बीत गए हैं और लगातार इसकी कमाई में कमी देखने को मिल रही है। कल यानी बुधवार को फिल्म ने केवल 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 227.30 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार को देखकर माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में सुधार देखने को मिलेगा। 

अब तक ऐसी रही है फिल्म की कमाई

शुक्रवार -  36.42 करोड़ रुपये
शनिवार - 42.41 करोड़ रुपये 
रविवार - 45.66 करोड़ रुपये
सोमवार - 16.5 करोड़ रुपये
मंगलवार - 14.00 करोड़ रुपये
बुधवार - 11 करोड़ रुपये
गुरुवार - 9 करोड़ रुपये 
शुक्रवार - 10 करोड़ रुपये
शनिवार -  14.7 करोड़ रुपये
रविवार - 15.3 करोड़ रुपये
सोमवार- 4.65 करोड़ रुपये
मंगलवार- 4 करोड़ रुपये










बड़े बजट में बनी है फिल्म

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनकर तैयार हुई है, जिसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है। फिल्म ने लगातार फ्लॉप हो रही बॉलीवुड फिल्मों के बीच शानदार कमाई कर एक उम्मीद जगाई है। फिल्म को ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

End of Article