क्या उर्मिला मातोंडकर के घर आई नन्ही परी? फैंस दे रहे हैं एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 06:00 PM IST

Urmila Matondkar and Mohsin Akhtar becomes parents : उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस के पति ने हाल ही में एक बच्ची के साथ फोटो शेयर की है। जिसके बाद हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर माता- पिता बनने की बधाई देने लगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या उर्मिला मातोंडकर के घर आई नन्ही परी? फैंस दे रहे हैं एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई
Photo Credit: Instagram

Urmila Matondkar and Mohsin Akhtar becomes parents : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर चर्चा में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के पति बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर (Mohsin Akhtar) ने अपने इंस्टाग्राम पर एर फोटो शेयर की है। फोटो में मोहसिन एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मोहसिन ने लिखा, छोटी राजकुमारी।

इस पोस्ट को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कपल को माता- पिता बनने की बधाई देने लगे। इतना ही नहीं, लोगों ने पूछा कि क्या ये आपकी बेटी हैं। फोटो में मोहसिन ने एक बच्ची को गोद में ले रखा है। सोशल मीडिया पर उर्मिला और मोहसिन को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

क्या उर्मिला और मोहसिन बने माता- पिता

सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को विराम लगाते हुए उर्मिला के पति ने कैप्शन को एडिट करके लिखा, 'वाह, छोटी राजकुमारी, मेरे प्यार दिल पर आपका शासन पूरे एक साल तक पहुंच गया है और ये मेरी छोटी राजकुमारी ऐरा, मेरी प्यारी भतीजी'। मोहसिन ने अपने कैप्शन से क्लियर कर दिया कि ये उनकी बेटी नहीं बल्कि भतीजी हैं। 

उर्मिला ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि ऐरा मेरी भतीजी हैं। मोहसिन ने भी अपनी फोटो के कैप्शन को ठीक कर बताया कि वो उनकी भतीजी हैं।

2016 में उर्मिला और मोहसिन ने शादी की थी

उर्मिला और मोहसिन ने साल 3 मार्च को साल 2016 में शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी छठवीं सालगिरह मनाई है। उर्मिला ने अपने शादी के सालगिरह पर फोटो शेयर की थीं। एक्ट्रेस को बॉलीवुड की रंगीला गर्ल के नाम से जाना जाता है। उर्मिला ने रंगीला, जुदाई, सत्या, एक हसीना थी, मैंने गांधी को नहीं मारा, बस एक पल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ब्लैकमेल में नजर आई थीं।

End of Article