19 साल की अनुष्का सेन ने पार कीं हॉटनेस की हद, बोल्‍ड अंदाज दिखा सोशल मीडिया पर लगाई आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 11:47 AM IST

Khatron Ke Khiladi 11 की स्टार और सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन (Anushka Sen) इन दिनों चर्चा में हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ब्‍लैट बोल्‍ड आउटफ‍िट में कई फोटोज और वीडियोज साझा कर सनसनी मचा दी है।

19 साल की अनुष्का सेन ने पार कीं हॉटनेस की हद, बोल्‍ड अंदाज दिखा सोशल मीडिया पर लगाई आग

Anushka Sen Hot Bold Photos Viral: Khatron Ke Khiladi 11 की स्टार और सोशल मीडिया सेंसेशन अनुष्का सेन (Anushka Sen) इन दिनों चर्चा में हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ब्‍लैट बोल्‍ड आउटफ‍िट में कई फोटोज और वीडियोज साझा कर सनसनी मचा दी है। इन तस्‍वीरों में 19 साल की अनुष्‍का सेन ने हॉटनेस की हद पार कर दी है। फैंस उनकी इन तस्‍वीरों पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। ये तस्‍वीरें ऐसी हैं कि किसी को भी देखकर पसीना आ जाए। 

अनुष्का ने अब शुक्रवार को फिर से लेटेस्ट लुक के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद बोल्‍ड लग रही हैं। एक पोस्ट में उनका एक वीडियो नजर आ रहा है, जिसमें पलक झपकते ही उनका लुक बदल जाता है। दूसरी पोस्‍ट में वह अलग अलग पोज देती दिख रही हैं। अनुष्का की तस्‍वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं और फैंस उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि 'झांसी की रानी' और 'बालवीर' जैसे टीवी शोज में बाल कलाकार के तौर पर दिखाई दीं अनुष्‍का को कुछ समय पहले रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' में देखा गया था। इसके बाद उनकी फॉलोइंग में जबरदस्‍त इजाफा हुआ था। अनुष्का इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी दिलकश और सेक्‍सी तस्‍वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

इंस्‍टाग्राम पर अनुष्‍का सेन को 31 मिलियन से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे पहले उन्‍होंने स्‍पोर्ट्स ब्रा पहनकर अपनी तस्‍वीरें शेयर की थीं जो कई द‍िनों तक छाई रही थीं। अनुष्‍का की तस्‍वीरें देखकर आप कह सकते हैं कि वह बॉलीवुड अदाकाराओं को भी हॉटनेस में टक्‍कर दे रही हैं। फैंस को उम्‍मीद है कि वह जल्‍द ही बॉलीवुड डेब्‍यू करती नजर आएंगी।

End of Article