उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी (एस्पायर टावर) में शनिवार को एक अत्यंत दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। सोसाइटी के एस्पायर टावर की 43वीं मंजिल से कूदकर एक अज्ञात युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जमीन से टकराते ही हुई भीषण आवाज सुनकर आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग सहम गए।
शहर
नोएडा की 'सुपरनोवा' बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, शरीर के हुए दो हिस्से
- Edited by: निशांत तिवारी
- Updated Oct 3, 2026, 12:52 PM IST
