भोजपुरी की Nora Fatehi है ये एक्ट्रेस, भीषण सर्दी में भी बिकिनी पहन दिखाती है हॉटनेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2022, 12:50 PM IST

Namrita Malla Hot Bikini Photos: कुछ समय पहले भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव संग नजर आईं भोजपुरी अदाकारा नम्रता मल्ला की बिकिनी तस्‍वीरें इस सर्दी में गर्माहट का काम कर रही हैं।

भोजपुरी की Nora Fatehi है ये एक्ट्रेस, भीषण सर्दी में भी बिकिनी पहन दिखाती है हॉटनेस

Bhojpuri Actress Namrita Malla Hot Bikini Photos: कुछ समय पहले भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारी लाल यादव संग नजर आईं भोजपुरी अदाकारा नम्रता मल्ला की बिकिनी तस्‍वीरें इस सर्दी में गर्माहट का काम कर रही हैं। नम्रता मल्‍ला का इंस्‍टाग्राम अकाउंट एक से एक हॉट तस्‍वीर से भरा हुआ है और फैंस इन्‍हें देखकर सर्दी में गर्मी का अहसास कर रहे हैं। अपनी ग्‍लैमरस और कातिल अदाओं से नम्रता मल्‍ला फैंस के पसीने छुटा रही हैं। 

नम्रता मल्ला को भोजपुरी फिल्मों की नोरा फतेही भी कहा जाता है। इसकी वजह ये है कि उनका फ‍िगर, लुक और अंदाज नोरा फतेही जैसा है। हालांकि आप एक बार नम्रता की तस्‍वीरें देख लेंगे तो नोरा फतेही को भूल जाएंगे। असल में नम्रता मल्‍ला नोरा फतेही से भी ज्‍यादा बोल्‍ड और सेक्‍सी अदाओं वाली हैं। 

उनकी अदाएं ऐसी हैं कि कोई भी घायल हो जाए। भोजपुरी अदाकाराएं अक्‍सर बिकिनी पहनने से बचती हैं लेकिन नम्रता मल्‍ला बिकिनी पहनकर तस्‍वीरें साझा करने से बिलकुल परहेज नहीं करती हैं। वह एक से एक बोल्‍ड आउटफ‍िट में नजर आती हैं और उनके पोज भी पागल कर देने वाले होते हैं। 

नम्रता मल्ला ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में नम्रता मल्ला बैंगनी कलर की बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर फैंस मदहोश होते हुए नजर आ रहे हैं।

 

नम्रता मल्ला ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है। उन्हें भोजपुरी सेंसेशन भी कहा जाता है। ऐसा कोई द‍िन नहीं जाता जब नम्रता मल्‍ला की हॉट तस्‍वीर फैंस के सामने नहीं आती है। 

नम्रता सोशल मीडिया खासकर इंस्‍टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनको इंस्‍टाग्राम पर 13 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने फैंस के लिए वह रील्‍स और फोटोज साझा करती हैं। 

बता दें कि साल 1973 में आई फिल्म झील के उस पार का गाना 'दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी' का भोजपुरी वर्जन हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला नजर आए जिसके बाद वह काफी पॉपुलर हुईं। इस गाने में भी नम्रता काफी हॉट अदाएं दिखाती नजर आई थीं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!