अंजली अरोड़ा के MMS लीक पर वीडियो बनाना आजमा फल्लाह को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगा डाली क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 03:16 PM IST

Azma Fallah trolled by netizens for making video on Anjali Arora MMS : अंजली अरोड़ा पर वीडियो बनाना आजमा फल्लाह को पड़ा भारी। आजमा फल्लाह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

अंजली अरोड़ा के MMS लीक पर वीडियो बनाना आजमा फल्लाह को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगा डाली क्लास
Photo Credit: Instagram

Azma Fallah trolled by netizens for making video on Anjali Arora MMS : कुछ दिनों पहले अंजली अरोड़ा का एमएमएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि इस वीडियो में दिखने वाली लड़की वो नहीं है। इस दौरान अंजली काफी इमोशनल हो गई थी। उन्होंने कहा, कोई किसी को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकता है। मेरी भी फैमिली है, छोटा भाई है। लोगों को इस तरह की हरकते नहीं करनी चाहिए। कुछ दिन पहले लॉकअप की कंटेस्टेंट आजमा फल्लाह ने बिना नाम लिए वायरल वीडियो पर बात की थी।

आजमा ने अपने इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन नेटिजन्स का कहना है कि आजमा ने अंजली पर निशाना साधा है। आजमा ने अपन वीडियो में कहा - हेल्लो हॉलीवुड के फैंस। आप सभी ने कर्मजली का वायरल तो वीडियो देखा होगा। वीडियो में आजमा कई आपत्तिजनक बाते कहती है।

अंजली अरोड़ा पर वीडियो बनाना आजमा को पड़ा भारी

आजमा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, किसी भी औरत को डाउन नहीं करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, वो फेक वीडियो है क्या तुमने शर्म बेच खाई है।

लॉकअप में अंजली और आजमा का अच्छा बॉन्ड नहीं था। शो में अंजली को फैंस ने बेहद पसंद किया। शो में उनकी और मुनव्वर फारूकी की जोड़ी आज भी फैंस को पसंद है। अंजली सेकेंड रनरअप रही थी। खबरों के मुताबिक अंजली बिग बॉस 16 में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। अंजली इन दिनों सैयां दिल में आना रे सॉन्ग की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। अंजली ने हाल ही में पैपराजी के साथ केक भी काट था।

End of Article