ऋतिक रोशन ने किया आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट, बोले- शानदार फिल्म को देखना मिस न करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 02:20 PM IST

Hrithik Roshan appreciates Laal Singh Chaddha : आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन। एक्टर ने ट्वीट कर लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।

ऋतिक रोशन ने किया आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट, बोले- शानदार फिल्म को देखना मिस न करें
Photo Credit: Instagram

Hrithik Roshan appreciates Laal Singh Chaddha : आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगातार विरोध जारी है।सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक फिल्म को बायकॉट करने की मांग हो रही है। नेगेटिव पब्लिसिटी का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। आमिर खान की फिल्म के सपोर्ट में बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आए हैं। एक्टर ने लाल सिंह चड्ढा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। इसी के साथ उन्होंने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है। ऋतिक के ट्वीट पर करीना कपूर ने भी रिएक्ट किया है।

ऋतिक ने ट्वीट कर फिल्म को बताया शानदार

ऋतिक ने लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने अभी- अभी लाल सिंह चड्ढा देखी है। मैंने इस फिल्म के दिल को महसूस किया है। प्लस और मानइस एक तरफ है, ये एक शानदार फिल्म है। इस बेहतरीन फिल्म को मिस न करें। जाओ... अभी जाओ... इसे देखो। ये शानदार फिल्म है'।

ऋतिक रोशन के इस पोस्ट को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने ऋतिक को धन्यवाद कहा है।

लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। फॉरेस्ट गंप में हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लाल सिंह चड्ढा में मोना सिंह, करीना कपूर, नागा चैत्नय, आमिर खान लीड रोल में हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। ऋतिक विक्रम वेधा में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर फाइटर में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

End of Article